संसद में कल होने वाली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग हर कोई कर रहा था, इसलिए हमारी सरकार ने उनकी मांग मान ली है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जा रहा है। छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में जानना चाहिए। 2026 में जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी, तो हम पाठ्यपुस्तकों में ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ ऑपरेशन बंगाल भी शामिल करेंगे।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ के दौरान 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक के बाद एक ताबड़तोड़ ऐलान कर रहे हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा की। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा है कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता।” 

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 का लैंडिंग गियर फेल हो गया। विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और टेकऑफ से पहले ही लोगों को विमान से बाहर निकालना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर का ऐलान किए जाने के बाद भी थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर गोलाबारी जारी है।

Live Updates
00:01 (IST) 28 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद डॉ. भागवत किशनराव कराड का बड़ा बयान

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने के बारे में भाजपा सांसद डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा, "सरकार हमेशा से लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार थी। कल से इस पर चर्चा होगी।"

21:32 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जब प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे तो विपक्ष भाग जाएगा- भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती

ऑपरेशन सिंदूर पर कल संसद में होने वाली चर्चा पर भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा, "चर्चा कल होगी। विपक्ष लगातार कह रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए। हमारी सरकार ने कभी किसी चर्चा से इनकार नहीं किया। इस चर्चा में भी विपक्ष को जो कहना है कहेगा लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे तो वे भाग जाएंगे।"

19:56 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा बयान

संसद में कल होने वाली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग हर कोई कर रहा था, इसलिए हमारी सरकार ने उनकी मांग मान ली है। देश की इतनी बड़ी उपलब्धि पर चर्चा होनी चाहिए। यह अच्छी बात है कि ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जा रहा है। छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में जानना चाहिए। 2026 में जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी, तो हम पाठ्यपुस्तकों में ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ ऑपरेशन बंगाल भी शामिल करेंगे।"

18:27 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार का किया बचाव

बिहार की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "ये लोग अपनी बातों से बिहार को भड़काना चाहते हैं। हमें 2005 से पहले का दौर भी याद रखना चाहिए। मैं 1980 से राजनीति में हूं। मैंने वो दौर देखा है जब हर तरह के अपराध होते थे और हमारे लोगों को बेरहमी से मारा जाता था। उस समय कोर्ट ने यहां तक कहा था कि जंगलराज है, जो कोई सामान्य बात नहीं है। आज कोर्ट ऐसी टिप्पणी नहीं कर रहा है। सत्ता के भूखे लोग बस जनता को गुमराह करने के लिए ये सब कहते हैं। राज्य की आबादी 14 करोड़ है, और कुछ घटनाएं होती रहती हैं।"

17:22 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी पर तेजस्वी ने साधा निशाना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "इस सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा है और दूसरा अपराध में। दिनदहाड़े गैंगरेप होते हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। उनके पास कोई जवाब नहीं है। यह सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की है।"

16:11 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा, "इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस, की मानसिकता इस हद तक गिर गई है कि उन्होंने चुनाव आयोग को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जहां वे चुनाव जीतते हैं, वहां चुनाव आयोग और वोटिंग मशीनें ठीक हैं, लेकिन जहां वे हारते हैं, वहां वे संदेह पैदा करते हैं। आतंकवाद और खेल का कोई संबंध नहीं है, लेकिन आप लोगों को गुमराह क्यों करना चाहते हैं? आप क्या संदेश देना चाहते हैं?"

15:58 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार में कानून-व्यवस्था आपराधिक अव्यवस्था में बदली- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लगातार कह रहे हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था आपराधिक अव्यवस्था में बदल गई है। अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' बन गए हैं... चिराग पासवान इस पर केवल खेद व्यक्त कर रहे हैं, जिसका अर्थ है कि वह स्वीकार करते हैं कि वह सरकार का हिस्सा हैं, लेकिन खेद व्यक्त करने के अलावा वह कुछ नहीं कर सकते। इससे पता चलता है कि वह एक कमजोर मंत्री हैं, एक कमजोर सहयोगी हैं...।"

https://twitter.com/i/status/1949409163203039643

15:56 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस की विचारधारा आपातकाल वाली- बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी

बिहार में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगातार हमले यह दर्शाते हैं कि आपातकाल को 50 साल बीत चुके हैं लेकिन विचारधारा नहीं बदली है। 50 साल पहले इंदिरा गांधी कहती थीं कि चुनाव की वैधता इस बात से साबित होगी कि मैं चुनाव जीतती हूं या नहीं और अब राहुल गांधी भी यही बात कह रहे हैं कि यह इस आधार पर तय होगा कि मैं चुनाव जीतता हूं या नहीं?"

https://twitter.com/i/status/1949408801851105677

15:51 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता जानती है कि हम बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी रहेंगे।"

https://twitter.com/i/status/1949408114551525840

15:39 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: SIR के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के नेताओं ने मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/i/status/1949407718709850309

15:11 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 2027 तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे- पीयूष गोयल

यूके-भारत FTA पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘यह भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है… 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। मोदी आज दुनिया के सबसे कद्दावर और लोकप्रिय नेता हैं... यह मुक्त व्यापार समझौता (FTA) उस विश्वास का परिणाम है जो प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में अर्जित किया है।’

https://twitter.com/i/status/1949402695976239196

14:11 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: BJD ने अमरेश जेना को किया निलंबित

भुवनेश्वर में नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार मामले में गिरफ्तारी के बाद BJD ने अमरेश जेना को निलंबित कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1949384520186401184

14:10 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया गया सम्मानित

तमिलनाडु में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया।

https://twitter.com/i/status/1949384237150564680

13:49 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 10 लोगों को एम्स, ऋषिकेश किया गया रेफर

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में घायल हुए 10 लोगों को एम्स, ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

https://twitter.com/i/status/1949379174130724873

13:38 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुरक्षा के लिए तैनात है पुलिस- एसएसपी श्लोक कुमार

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, "हरियाली तीज के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं। उनकी सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।"

https://twitter.com/i/status/1949378371843969049

13:36 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम ने की गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर में स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आदि तिरुवथिराई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग ले रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1949377168267473130

13:33 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुखी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। CMO ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1949361359218479300

11:46 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिजली के तार टूटने की अफवाह फैलाई गई- डीएम मयूर दीक्षित

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर डीएम मयूर दीक्षित ने कहा, "हमने तस्वीरों और वीडियो के जरिये देखा कि किसी ने बिजली के तार टूटने की अफवाह फैलाई जबकि घायलों या मृतकों को देखकर हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला... हम जांच करेंगे कि किसने अफवाह फैलाई जिससे भगदड़ मची… मजिस्ट्रेट जांच बिठाई जाएगी... 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।"

https://twitter.com/i/status/1949349394295431554

11:10 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अफवाह के बाद मची भगदड़- एसएसपी

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ को लेकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है... प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का करंट लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। हम जांच कर रहे हैं।"

https://twitter.com/i/status/1949340211944493511

10:09 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजेंद्र चोल प्रथम के जयंती समारोह में भाग लेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर और बैनरों से त्रिची सज गया है। प्रधानमंत्री तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के समारोह में भाग लेंगे।

https://twitter.com/i/status/1949315196801171831

09:17 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

भाजपा सांसद अरुण गोविल और राज्य सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। अब यह ट्रेन हापुड जंक्शन पर भी रुकेगी।

https://twitter.com/i/status/1949310414912905571

08:58 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लौट रही- राज्यपाल

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने कहा, "सरकार, सशस्त्र बलों और नागरिक समाज संगठनों के सहयोगात्मक प्रयासों से राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लौट रही है… आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के स्वैच्छिक पुनर्वास और समावेशी सुरक्षा गारंटी के लिए मैतेई, कुकी-ज़ो और नागा समुदायों के नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ बातचीत जारी है।

https://twitter.com/i/status/1949297812073583083

08:53 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ऑपरेशन सिंदूर जैसी घटनाओं के बारे में दी जाए जानकारी

पाठ्यपुस्तकों में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर नवीनतम घटना है लेकिन कारगिल युद्ध जैसी घटनाएं और इस तरह की अन्य घटनाएं - बच्चों को इनके बारे में पता होना चाहिए और इनके बारे में ज्ञान होना चाहिए।"

https://twitter.com/i/status/1949295164658507889

08:43 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: असमानता के चलते हो रहा धर्मांतरण- सपा सांसद रामजी लाल सुमन

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, "जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता।"

https://twitter.com/i/status/1949294173586358668

08:37 (IST) 27 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी

मुंबई शहर के मरीन ड्राइव का दृश्य। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने' का अनुमान है।

https://twitter.com/i/status/1949286855607988473

22:41 (IST) 26 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एशिया कप मे भारत पाकिस्तान मुकाबले को लेकर आया बीजेपी विधायक बड़ा बयान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए घेरने का यही सही समय है, जो वो पिछले 60-70 सालों से करता आ रहा है। खासकर पहलगाम की घटना के बाद तो ऐसा लगा जैसे वो (पाकिस्तान) हमारे घर में घुस आया हो और हमें बर्बाद करने की कोशिश कर रहा हो। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसकी जगह और पाकिस्तान की सेना को उसकी जगह दिखा दी है। अब ठीक है, जब खेल की बात आती है तो हमें इसे एक अलग नज़रिए से देखना होगा।"

20:19 (IST) 26 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: SIR को लेकर आया बंगाल के राज्यपाल का बयान

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा, "मैं यह प्रश्न चुनाव आयोग को भेजूंगा क्योंकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्हें जवाब देने दीजिए। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसमें राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए। चुनाव आयोग को निर्णय लेने दीजिए।"

19:03 (IST) 26 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने क्या कहा?

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज़्ज़ू ने कहा कि भारत उन प्रमुख पर्यटन देशों में से एक है जो मालदीव को पर्यटन में मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से इसमें और वृद्धि होने वाली है। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में काफी वृद्धि होगी।

18:18 (IST) 26 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा

यूपी के हापुड़ में एक सरकारी स्कूल में लेंटर का मलबा बच्चों के ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से 4 बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे तबी लेंटर का मलबा उनके ऊपर गिर गया। आनन-फानन में घायल 4 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना बाबूगढ़ छेत्र के गांव भमेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।

16:59 (IST) 26 Jul 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर हैं। वे आज रिपब्लिक स्क्वायर में मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका स्वागत किया।

देश-विदेश की अन्य बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...