ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना है, इसलिए इससे निपटने की पूरी तरह से तैयारी जा रही हैं। सरकार, प्रशासन और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद सभी ओबीएम, पावर बोट, पावर कटर और पोर्टेबल लाइट को अंधेरे में संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। एक तरफ छठ का महा पर्व आज से शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज है। बिहार की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है, तेजस्वी यादव को बिहार के नायक के रूप में पेश किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के सातारा में लेडी डॉक्टर की आत्महत्या का मामला भी तूल पकड़ रहा है। पीड़िता के सुसाइड नोट के बाद पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है, विपक्ष तो इस मामले में एससाईटी जांच की मांग कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिहाज से भी शनिवार का दिन अहम है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी से ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात का एजेंडा तय कर दिया है। उनका कहना है कि ताइवान और जिम लाई का मुद्दा वे प्रमुखता से उठाने वाले हैं। आज की हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहिए-

Live Updates
22:53 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमेरिका से भारत लाया गया भगोड़ा लखविंदर कुमार

भगोड़े अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे लखविंदर कुमार को हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लखविंदर कुमार को सीबीआई अमेरिका से भारत लेकर आई है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके तहत उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

22:41 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 27 से 29 अक्टूबर तक ओडिशा में चक्रवात आने की संभावना

ओडिशा के अग्निशमन अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा, "27 से 29 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना है, इसलिए हम पूरी तरह तैयार हैं। सरकार, प्रशासन और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद हमने अपने सभी ओबीएम, पावर बोट, पावर कटर और पोर्टेबल लाइट को अंधेरे में संचालन के लिए तैयार कर लिया है। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

22:32 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हम दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करने जा रहे हैं- राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा

बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "हम दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करने जा रहे हैं और भले ही कांग्रेस, राजद, एआईएमआईएम और संभवतः सपा उनका समर्थन करते हैं, फिर भी वे सामूहिक रूप से तीन अंकों की सीटें जीतने की संभावना नहीं रखते हैं।"

20:46 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा मंत्रिमंडल ने भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में चार प्रमुख विभागों, मत्स्य पालन और पशु संसाधन, कृषि और किसान सशक्तिकरण, वाणिज्य और परिवहन, और आवास और शहरी विकास के तहत पांच प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

20:45 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एसआईआर पर ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एस. गोपालन का बयान

ओडिशा में एसआईआर पर ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एस. गोपालन ने कहा, "हमें विशेष पहचान दौर (एसआईआर) की प्रारंभिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए दिल्ली बुलाया गया था। जैसा कि मैंने पहले बताया, एसआईआर ओडिशा में आयोजित किया जाएगा और हमने प्रारंभिक व्यवस्थाएँ सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। हम सभी पहलुओं में पूरी तरह तैयार हैं। नए बूथ बनाए गए हैं और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है और उन्हें चुनावी नियमों की जानकारी दी गई है।"

17:57 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस ने घुसपैठियों को निकालने से कब रोका है?- कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने घुसपैठियों को निकालने से कब रोका है? लेकिन घुसपैठियों का मुद्दा सिर्फ़ चुनाव के समय ही उठता है। अब यही मुद्दा बंगाल में भी होने वाला है, और उसके बाद असम में भी। अगर आप घुसपैठियों को निकालेंगे, तो हमने कभी मना नहीं किया। ऐसा तो नहीं हो सकता कि घुसपैठियों का इस्तेमाल सिर्फ़ चुनावी भाषणों में ही हो।"

16:57 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शिक्षकों के 5000 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हम चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं जिसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। पिछले 20 महीनों में 10,000 से ज़्यादा नौकरियां दी गई हैं। शिक्षकों के 5000 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।"

15:11 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कृषि मंत्री का संदेश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, "मैं किसानों की सेवा करने आया हूं। संघीय संरचना में केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं करना चाहिए बल्कि मिलकर काम करना चाहिए।

15:10 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम पर निशाना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव में शामिल होने आ रहे हैं और भाजपा रजत महोत्सव मनाने जा रही है। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ को इस सरकार ने बदहाल कर दिया है।

13:54 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शिंदे की पीएम मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। हमने राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी से मिलने के बाद मैं प्रेरित हुआ हूं, हमें NDA का हिस्सा होने पर गर्व है।

13:52 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गोवा में माप विज्ञान नियंत्रक का राष्ट्रीय सम्मेलन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधिक माप विज्ञान नियंत्रक के राष्ट्रीय सम्मेलन पर कहा, "...25 से अधिक राज्यों के माप विज्ञान विभाग और भारत सरकार के संयुक्त सचिव यहां आए। पूरे दिन विधिक माप विज्ञान, व्यापार में आसानी और विधिक माप विज्ञान जागरूकता पर चर्चा होगी

13:51 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मंदिरों की दीवार पर आई लव मोहम्मद

अलीगढ़ के लोढ़ा क्षेत्र में मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने का मामला सामने आया है। हिंदुस्तान में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, लोढ़ा क्षेत्र के दो गांवों में स्थित पांच मंदिरों की दीवारों पर यह नारे लिखे गए।

12:34 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रशांत किशोर का जनता को संदेश

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "... एक नया विकल्प जनसुराज का विकल्प जनता के बीच में है... यह अकेले प्रशांत किशोर की लड़ाई नहीं है। अपने गांव और मोहल्ले का जिम्मा लीजिए। इस बार रोजगार और पलायन बंद करने के लिए वोट दीजिए

12:34 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार सरकार के मंत्री पीएम मोदी से हुए खुश

बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, "निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं... ने केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में उनकी निष्पक्ष और स्वच्छ छवि है... उनके आने से निश्चित रूप से बिहार को फायदा ही होता है।

12:33 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अशोक चौधरी का राजद पर तंज

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उनका(राजद) भी तो 15 साल का कार्यकाल रहा, उन्होंने 3.5-4 प्रतिशत विकास दर को 2.5% कर दिया और नीतीश कुमार ने 2.5% के विकास दर को 10.4% पहुंचा दिया

12:32 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस सांसद टैगोर ने प्रदूषण पर रेखा सरकार को घेरा

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर समस्या है, भाजपा-AAP की समस्या नहीं

12:31 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल 2 का उद्घाटन

केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "मुझे इस T-2 टर्मिनल के पुनः उद्घाटन के अवसर पर यहाँ आकर बहुत खुशी हो रही है, जिसका पिछले 6 महीनों से नवीनीकरण चल रहा था। दिल्ली आज सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डा है, जो 8 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करता है

12:30 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राज्यसभा चुनाव पर बोले डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "...पिछले एक साल से, जब से यह सरकार बनी है तब से हम कई फैसले ले चुके हैं लेकिन तीन राज्यसभा सदस्यों की जीत के बाद, हमारे नेता मजबूती से जम्मू-कश्मीर की आवाज को वहां रखेंगे

12:30 (IST) 25 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: छठ का महा पर्व शुरू

आज शनिवार को नहाय-खाय से छठ का पावन पर्व शुरू हो गया है। दिल्ली में रेखा सरकार ने भी इसकी खास तैयारी की है, देश के दूसरे हिस्सों में भी आस्था का माहौल है

23:52 (IST) 24 Oct 2025

बेबी रानी मौर्य की कार हादसे का शिकार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार एक ट्रक से टकरा गई। बेबी रानी मौर्य के कोई चोट नहीं लगी है।

https://twitter.com/ANI/status/1981780781564592534

23:10 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "असम में लोग ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों से न्याय की इस पुकार को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है। सरकार उनके समर्थकों के लिए, जो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तरह-तरह की बाधाएँ खड़ी कर रही है। इस प्रतिरोध के बावजूद ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग को लेकर लोगों में गहरी भावना है और सरकार से अपील है कि वह उनके शांतिपूर्ण प्रयासों में बाधा न डाले।"

18:45 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्र नीतीश कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “हमलोग शुरू से कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस की केंद्र सरकारों ने उसे नहीं माना। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। आज कल कुछ लोग अब स्वयं को जननायक घोषित कर असली जननायक को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर जी जैसे विराट व्यक्तित्व के अपमान का राजद और महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों द्वारा मौन समर्थन करना शर्मनाक है।” बता दें कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जननायक कहते हैं।

17:25 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सतारा में महिला डॉक्टर की मौत पर घिरी राज्य सरकार

सतारा में कथित तौर पर आत्महत्या से हुई महिला डॉक्टर की मौत पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "यह दिल दहला देने वाली घटना है। क्या हम 'जंगल राज' की ओर बढ़ रहे हैं? हम देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करते हैं कि वे अपने मंत्रियों से कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के बारे में पूछताछ करें। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए। राज्य भर में अपराध हो रहे हैं।"

16:47 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली पुलिस ने ISIS के एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया, "दोनों संदिग्ध आतंकवादियों में से एक दिल्ली का रहने वाला है। दूसरा मध्य प्रदेश का है। दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके निशाने पर थे।"

16:34 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रवीण खंडेलवाल ने की पीएम की तारीफ

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का एक चक्र चला है... प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना माना है

16:34 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शाह का महागठबंधन पर निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " कांग्रेस, राजद और उनकी सहयोगी पार्टी में सीटों के लिए तू-तू मैं-मैं चल रही है और दूसरी ओर पीएम मोदी बिहार में दो सभा कर चूके, नीतीश कुमार भी बिहार के दौरे पर निकले हैं

16:33 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ओडिशा के डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, "NDA बिहार में सरकार बनाने जा रही है। 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के दोनों चरणों के नतीजे आएंगे, तो हम देखेंगे कि NDA की सरकार बनेगी

12:42 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने किया जीता का दावा

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बन चुका है और पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार

12:41 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जीएसटी पर बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है

12:40 (IST) 24 Oct 2025

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:कर्पूरी ठाकुर पर बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।