प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर है। वे यहां 25-26 जुलाई को रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के निमंत्रण पर मालदीव गए हैं। इससे पहले वे ब्रिटेन की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने भारत ब्रिटेन के बीच अहम ट्रेड डील साइन की है, जिसे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में बेहद अहम माना जा रहा है। इसके अलावा आज के दिन पीएम मोदी लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने के पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे लगातार 4,078 प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं, जबकि इंदिरा गांधी लगातार 4077 दिन तक प्रधानमंत्री रही थीं।
वहीं करगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना का आज से दो दिवसीय समारोह शुरू होगा। इसमें जांबाज अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री समेत 3 केंद्रीय मंत्री आज 26वें करगिल विजय दिवस के मौके पर करगिल युद्ध स्मारक जाएंगे और वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने पर कहा कि वह हमेशा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ने का प्रयास करती हैं। कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न पहलों को शुरू करने के मौके पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है।
झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने की घटना पर एसआरजी अस्पताल के डॉ. अशोक शर्मा ने बताया, “आज सुबह करीब 9 बजे एक हादसा हुआ और उन्हें यहां लाया गया। उनका इलाज चल रहा है। बच्चों को भर्ती कराया गया है, कुछ को मामूली चोटें आई हैं और कुछ की हालत गंभीर है। ज़्यादातर बच्चों का इलाज हो चुका है और उनकी हालत स्थिर है। कुछ बच्चों के पैर में चोट आई है और उनका ऑपरेशन किया गया है। दो बच्चों की हालत थोड़ी गंभीर है लेकिन फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। यहां आए किसी भी बच्चे की मौत नहीं हुई है।”
झालावाड़ स्कूल ढहने की घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री को गांव का दौरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी स्कूल भवन जर्जर हालत में न हो।
विपक्षी दलों ने लोकसभा में सोमवार को और राज्यसभा में उसके अगले दिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा पर सहमति जताई है जिससे संसद में सामान्य स्थिति बहाल होने की संभावना बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया पूरी तरह से गुमराह हैं। उन्हें नहीं पता कि क्या करना है और क्या बोलना है। उत्तर प्रदेश बदल गया है, और अब उनके लिए यहां कोई जगह नहीं बची है। उनके मंसूबे अब यहाँ कामयाब नहीं होंगे। 2027 में समाजवादी पार्टी के लिए कोई संभावना नहीं है। बिहार में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह वे लोग कर रहे हैं जिन्हें हार का डर है, जो लोग हारने की हताशा में हैं, वे ही भारत के चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं।
सरकार द्वारा अश्लील सामग्री दिखाने के लिए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है और सरकार का विरोध करने वाली वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। यह गलत है।
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वंचितों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते रहे हैं। तेलंगाना मॉडल देश के लिए एक आईना है।
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि 140 साल में पहली बार कांग्रेस पार्टी के एक नेता राहुल गांधी खुले तौर पर कह रहे हैं कि हम सभी ओबीसी के साथ खड़े हैं।
दिल्ली से मुंबई जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। पायलट की सूझबूझ और तत्परता से 18 मिनट में जयपुर लौटकर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि कार्गो का गेट खुला रहने की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बिहार में SIR को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सरकार को धैर्य रखना चाहिए। एक सदस्य ने माइक से हमला किया, दूसरे ने पास आने की कोशिश की। अंदर के दृश्य में फ़ैसला दिख रहा है लेकिन विपक्ष को गालियां दी गईं, उनका SIR मुद्दे पर जवाब देने का कोई इरादा नहीं है। सरकार अपने काम पर कभी चर्चा नहीं करती।
बिहार SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि हम गांधीवादी दर्शन के अनुयायी हैं। इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से लोकतंत्र की हत्या रोकने का आग्रह करते हैं। यह बहुत खतरनाक है। इसका असर लोकतंत्र की हत्या करने वालों पर भी पड़ता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल की छत गिरने से कई छात्रों की मृत्यु और घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
SIR पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है क्योंकि कहीं न कहीं हम सभी देख सकते हैं कि चुनाव आयोग अपना एकाधिकार जमा रहा है और सरकार के निर्देशों पर काम कर रहा है। यह सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है। अगर चुनाव आयोग को यह करना ही था, तो उसे पहले करना चाहिए था। वे चुनाव से ठीक पहले ऐसा क्यों कर रहे हैं? लगभग 50 लाख मतदाता प्रभावित होंगे और पूरी प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं है।
डिफेंस में आज भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में UAV लॉन्च्ड प्रेसीज़न गाइडेड मिसाइल (ULPGM-V3) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। यह परीक्षण भारत की रक्षा क्षमताओं में एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उत्पादित करने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव की यात्रा पर पहुंचे हैं। यहां मालदीव की राजधानी माले को स्वागत बैनरों और भारतीय ध्वज से सजाया गया है। उन्हें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आमंत्रित किया था। मालदीव की पीएम मोदी की यह तीसरी यात्रा है। राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख की पहली यात्रा है।
कन्नूर केंद्रीय जेल से 2011 के सौम्या रेप और हत्या के आरोपी गोविंदाचामी के भागने की खबर ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। गोविंदाचामी को सोउम्या नाम की 23 वर्षीय युवती के साथ हुई बर्बरता और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह घटना 1 फरवरी, 2011 को एर्नाकुलम से शोरणूर जा रही एक यात्री ट्रेन में हुई थी। पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए अगले सप्ताह चिंतामणराव देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पुणे स्थित एनजीओ सरहद द्वारा आयोजित यह पुरस्कार 29 जुलाई को यहां न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। एनजीओ ने एक बयान में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार गडकरी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे और जिला इकाइयों के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आणंद के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल के राज्य दौरे में अगले ढाई साल के लिए पार्टी की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक रणनीतिक बैठक शामिल होगी।
मस्कट से गुरुवार को मुंबई आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में थाईलैंड की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार, एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों और विमान में मौजूद एक नर्स ने उड़ान के दौरान प्रसव में मदद की। पायलटों ने तुरंत विमान यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचित किया और मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उड़ान को उतरने देने का अनुरोध किया, जहां मेडिकल टीम और एक एम्बुलेंस आगमन पर तैयार थे।’’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में जल्द ही पुलिस भर्ती की जाएगी और इस बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सैनी ने चरखी दादरी जिले के बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के झोझू कलां गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
जून 2025 में हुई अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद से एअर इंडिया के पायलटों द्वारा ली जाने वाली सिक लीव में बढ़ोत्तरी देखी गई। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के अनुसार, 12 जून की विमान दुर्घटना के कुछ ही दिनों बाद, 16 जून को 51 कमांडरों सहित 112 पायलटों ने बीमारी की सूचना दी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सरकारी बस सड़क से फिसलकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मसेरन के निकट तरंगला में उस समय हुई जब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सरकाघाट से जिले के दुर्गापुर जा रही थी। बस में चालक और परिचालक सहित 29 लोग सवार थे।
2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोटों के सिलसिले में बरी किए गए व्यक्तियों ने जमीयत उलमा-ए-हिंद (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष मौलाना हलीम उल्लाह कासमी से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोटों के सिलसिले में बारह आरोपियों को बरी करने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है और स्पष्ट किया है कि स्थगन आदेश का आरोपियों की जेल से रिहाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का है जहां एक हिंदू मंदिर और दो एशियाई रेस्टोरेंट को नस्लवादी ग्रैफिटी से विकृत कर दिया गया, जिसके बाद यहां रहने वाले समुदाय के सदस्यों के बीच चिंता बढ़ गई है।
रूस के फार ईस्ट क्षेत्र में 49 लोगों को लेकर रवाना हुए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार किसी व्यक्ति के जीवित होने के बारे में कोई संकेत नहीं है। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। एंटोनोव एएन-24 टर्बोप्रॉप विमान पूर्वी साइबेरिया के तिंडा हवाई अड्डे पर उतरने का दूसरा प्रयास करते समय एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीनी सीमा के निकट अमूर क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि विमान में 43 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा केंद्र के हवाले से बताया कि घटनास्थल के हवाई निरीक्षण के दौरान कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला।
ब्रिटेन के साथ एफटीए होने से भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इससे ब्रिटेन को स्मार्टफोन, ऑप्टिकल फाइबर केबल और इन्वर्टर का निर्यात बिना किसी शुल्क के किया जा सकेगा। भारत-ब्रिटेन एफटीए में आईटी और आईटी-सक्षम सेवाओं को सूची में शामिल करने के साथ भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए निर्यात की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया और 100 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा खामियों की पहचान की। एक सूत्र ने बताया, “आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर विशेष प्रकोष्ठ की कई टीम ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पांच दिवसीय सुरक्षा जांच अभियान चलाया।”
अमेरिका और जर्मनी सहित 6 देशों के 9 युवा विदेशी श्रद्धालुओं ने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की।
भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड डील हुई है। पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि EU छोड़ने के बाद अब यह डील हुई है।