हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। प्रदेश के 10 नगर निगम और 32 अन्य निकाय शामिल हैं। हरियाणा के सभी 10 नगर निगम के नतीजों में कुरुक्षेत्र, करनाल से फरीदाबाद और गुरुग्राम तक बीजेपी की सुनामी देखने को मिली है। 9 नगर निगम में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सिर्फ मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। फरीदाबाद मेयर चुनाव में देश का पुराना रिकॉर्ड टूटा है। बीजेपी के प्रवीण बत्रा जोशी ने 3 लाख 16 हजार 852 वोटों से चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यूपी के गाजियाबाद निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल ने 2 लाख 87 हजार वोटों से मेयर का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

Pakistan Train Hijack LIVE Update

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक कर ली है, जिसके खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। इस ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे, जिसमें 100 से अधिक पाकिस्तानी सेना के जवान थे। इतना ही नहीं, पूरे बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना पर हमलों की खबरें आ रही है और बलूचिस्तान में अज्ञात सशस्त्र समूहों ने कई जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को निशाना बनाया है। विद्रोहियों ने कई थानों पर हमले कर हथियारों की लूटपाट भी की है, जिसके चलते पूरे इलाके में हालात खराब हो चुके हैं।

Aaj Ka Mausam LIVE

सीएम योगी का संभल विवाद पर बड़ा बयान

संभल में जारी विवादों के बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने ग्रंथों में किया गया है। उनमें भगवान विष्णु के भावी अवतार का उल्लेख है। दूसरी ओर, इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ। मैं ऐसी चीज़ की बात कर रहा हूं जो इस्लाम से कम से कम 2,000 साल पुरानी है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “ इन बातों के सबूत सदियों से मौजूद हैं। सीएम योगी ने कहा है कि मैं योगी हूं। मैं हर संप्रदाय, समुदाय और पूजा पद्धति का सम्मान करता हूं। अगर आप गोरखनाथ पीठ जाएं, तो आप देखेंगे कि वहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है।

Live Updates
11:05 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: रघुराज सिंह का विवादित बयान

यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि होली के रंग से जिसे भी ज्यादा दिक्कत हो रही है, वो हिजाब पहन ले।

11:03 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू

बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू हो गया है। डीएमके की तरफ से स्थगन प्रस्ताव लाया गया है, हिंदी भाषा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर बवाल जारी है।

10:14 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: शरजील इमाम की बढ़ी मुश्किल

दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में हुई जामिया हिंसा के लिए शरजील इमाम पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना है कि शरजील का दिया भाषण जहरीला था, नफरत फैलाने वाला था

10:12 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन से बैन हटाया

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगा निलंबन वापस ले लिया, जिससे घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया।

10:10 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज (11 मार्च 2025)को शुरुआत कमजोर रही। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स 0.50% की गिरावट के साथ 73,743.88 पर खुला, जबकि निफ्टी 0.48% की गिरावट के साथ 22,352.55 पर शुरू हुआ।

10:09 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: महू हिंसा में एक्शन

एमपी के महू में हुई हिंसा के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। अब तक 5 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, इसके अलावा 40 लोगों को नामजद भी किया गया है। आने वाले दिनों में और आरोपियों के खिलाफ एक्शन हो सकता है।

10:08 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी मॉरीशस पहुंच चुके हैं, उनकी तरफ से कई करार होने वाले हैं। भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी उनके साथ जाने वाली है।

09:49 (IST) 11 Mar 2025
आज की ताजा खबर LIVE: बजट सत्र का दूसरा दिन

आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान को लेकर डीएमके सांसद विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। इसके अलावा कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा होने वाली है।