देशभर में मौसम ने समय से पहले करवट ली है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 1 और 2 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। मुंबई में इस बार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए—16 दिन पहले मानसून ने वहां कदम रखा, जो 1950 के बाद सबसे जल्दी है। मई महीने में ही 295 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक सदी से ज्यादा में सबसे ज़्यादा है। अब आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज मुंबई का तापमान 34°C के आसपास रहेगा, जबकि रात में यह 27°C तक गिर सकता है।

आज की ताजा खबर

दक्षिण भारत की बात करें तो मानसून ने इस बार वक्त से पहले ही दस्तक दे दी है। केरल, कर्नाटक और गोवा में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है, यानी हालात पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। उधर, पूर्वोत्तर राज्यों में भी आसमान खुलकर बरस रहा है—31 मई तक यहां भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कुल मिलाकर, समय से पहले पहुंचे मानसून ने देश के मौसम का मिज़ाज ही बदल दिया है। कहीं लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं भारी बारिश के कारण जलभराव और जनजीवन में बाधा की आशंका भी मंडरा रही है। ये बारिश राहत भी है और एक इम्तिहान भी है। Weather Forecast Today LIVE: मौसम के मिजाज से जुड़ी सभी खबरों के लिए जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ

Live Updates
05:05 (IST) 1 Jun 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में दो दिन होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 3 जून तक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 31 मई की रात भी कई जिलों में बारिश हुई थी। इससे तापमान कम हो गया है।

23:43 (IST) 31 May 2025
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

23:41 (IST) 31 May 2025
NCR में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भी रविवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

21:29 (IST) 31 May 2025
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 1 और 2 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है।

20:22 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: छत्तीसगढ़ में हुई बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं गरियाबंद और महासमुंद जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है।

17:40 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में आज भी आंधी और बारिश हुई। वहीं रात में कभी भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज रात के लिए दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17:06 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम तेज आंधी चल रही है। इसके अलावा बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे दिल्लीवासियों को राहत मिली है।

15:26 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: अमेठी में मौसम का बदला मिजाज:कुकहा रामपुर में झमाझम बारिश, किसानों को खरीफ फसल के लिए मिला पानी

अमेठी के ग्राम पंचायत कुकहा रामपुर में आज झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से परेशान ग्रामीणों को इससे राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खरीफ की खेती के लिए यह बारिश बहुत उपयोगी है। वहीं ग्रामीण रामौतार ने बताया कि धान की नर्सरी के लिए यह बारिश आवश्यक थी।

13:27 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में बारिश के बाद निकली धूप

यूपी के कई शहरों में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई है। कुछ जिलों में बादल घिरे हुए हैं। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और बारिश होने की संभावना जताई है।

12:11 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: गुवाहाटी में भारी बारिश से जलभराव, SDRF ने नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुवाहाटी के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव हो गया है। ऐसे में प्रभावित लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन लगातार कोशिश में जुटा है।

10:49 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: असम के कामरूप में भारी बारिश

असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें बच्चों सहित पांच लोगों की जान चली गई। राहत कार्य जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

10:42 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम में लगातार भारी बारिश के चलते तीस्ता नदी उफान पर

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम में लगातार भारी बारिश के चलते तीस्ता नदी उफान पर है। जलस्तर तेजी से बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।

10:26 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: इंदौर और उज्जैन में आंधी और हल्की बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में आज मौसम अपेक्षाकृत गर्म और उमस वाला है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। इंदौर और उज्जैन में 1 जून तक बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है।

09:26 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: असम के गुवाहाटी में मूसलधार बारिश से हर तरफ पानी भर गया

असम के गुवाहाटी में मूसलधार बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलजमाव, सड़कें डूबीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

09:08 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: श्रीनगर में हुई तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी

शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान भी गिर गया।

08:50 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: त्रिपुरा में 16 वर्षीय एक लड़का डूबा

त्रिपुरा में 16 वर्षीय एक लड़के की डूबकर मौत हो गई तथा निचले इलाकों में बारिश के कारण बाढ़ आने के बाद 57 परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

08:27 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मिजोरम में भारी बारिश ने मचाई तबाही

मिजोरम में भारी बारिश ने तबाही मचा दी, जहां लॉन्गतलाई (Lawngtlai) शहर में कम से कम तीन घर ढह गए और भूस्खलन के कारण पूरे राज्य में सड़कें अवरुद्ध हो गईं। आइज़ोल में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया, जबकि आइजोल और चम्फाई जिलों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या बह गए।

07:58 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर में होगी बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों में आज बारिश हो सकती है।

07:21 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में आज गर्मी तेज है। दिन में धूप कड़ी रहेगी, लेकिन शाम को पूर्वी हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

07:20 (IST) 31 May 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में आज गर्मी और उमस बनी रहेगी

बिहार में आज गर्मी और उमस बनी रहेगी। राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंशिक बादल, तेज़ धूप और शाम को हल्की बारिश की भी संभावना है।