देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को धूल भरी आंधी के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हवाओं और मानसून-पूर्व गतिविधियों के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी और उमस में मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हालांकि, हीटवेव का अलर्ट भी जारी है, जिससे दिन के समय असहज गर्मी महसूस हो सकती है।

Live Updates
23:50 (IST) 20 May 2025
पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, देवरिया, अंबेडकरनगर शामिल है।

23:50 (IST) 20 May 2025
दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले तीन दिनों तक हल्की गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। यानी तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

20:23 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: मुंबई में बारिश

मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई और बुधवार को भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मुंबई में मई महीने में इस बार सबसे अधिक बारिश हुई है।

18:45 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें कि पिछले दो दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

17:51 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: छत्तीसगढ़ में बुधवार को हो सकती बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 21 मई से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है।

16:42 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: बेंगलुरु में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के निदेशक एन पुवियारसु ने बताया कि बेंगलुरु सहित कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के लिए 18 मई को जारी किया गया येलो अलर्ट सोमवार और मंगलवार के लिए भी वैध रहेगा। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग वायु परिसंचरण के वर्तमान पैटर्न का अध्ययन कर रहा है और बाद में मौसम का अपडेट जारी करेगा।

16:30 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार

20 मई को देश की राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बिजली, धूल भरी हवाएं और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

16:16 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत दक्षिणी भारत में अगले पांच दिनों में लगातार बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

15:59 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: सिक्किम में बारिश के आसार

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और नमी के प्रवेश के कारण सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि बाढ़, भूस्खलन और यात्रा में व्यवधान का खतरा है।

12:51 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: समय से पहले मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस साल समय से पहले ही मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।

12:44 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: जल्द ही केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है।

10:37 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: बारिश का अलर्ट

एक बार फिर से बेंगलुरु में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

10:24 (IST) 20 May 2025
आज के मौसम की जानकारी LIVE: गया और पूर्णिया में बारिश की संभावना

बिहार के पूर्णिया और गया में झमाझम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है।

09:55 (IST) 20 May 2025
आज के मौसम की जानकारी LIVE: यूपी के इन इलाकों में बारिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बरेली, मेरठ और फतेहपुर के इलाकों में बारिश की संभावना है।

09:02 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: बेंगलुरु में लोगों का हाल बेहाल

बेंगलुरु में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले 12 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश होने के बाद लोगों पर आफत आ पड़ी है। 500 घरों में पानी घुस गया है। जबकि 3 लोगों की मौत भी हो गई है।

08:52 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: असम में बारिश

पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।

08:36 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: राजस्थान के अधिकांश इलाकों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश इलाकों में लू की चेतावनी दी गई है।

08:33 (IST) 20 May 2025
आज का मौसम LIVE: आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी के अधिकांश इलाकों को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

00:05 (IST) 20 May 2025
दिल्ली एनसीआर में 6 दिनों तक बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

21:46 (IST) 19 May 2025
कैसा रहेगा बंगाल का मौसम?

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 22 मई तक आंधी और भारी वर्षा का अनुमान जताया है मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक बना पूर्व-पश्चिम ‘ट्रफ’ (कम दबाव का क्षेत्र), हवा का अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश इस बढ़ी हुई वर्षा का कारण होगा। मौसम विभाग ने कहा कि 22 मई तक विभिन्न दिनों में उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

20:09 (IST) 19 May 2025
आज का मौसम कैसा रहेगा LIVE: मंडी जिले में पंडोह बांध पर न जाए पर्यटक

हिमाचल के मंडी जिले में पंडोह बांध के अधिकारियों ने सोमवार को आम जनता और पर्यटकों को व्यास नदी के किनारों पर न जाने की चेतावनी दी है क्योंकि जल स्तर बढ़ने के कारण बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

19:52 (IST) 19 May 2025
आज का मौसम कैसा रहेगा LIVE: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के बाद बारिश की संभावना

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को धूल भरी आंधी के बाद बारिश की संभावना जताई है।

19:29 (IST) 19 May 2025
चमोली में बदला मौसम

चमोली जिले में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मंडल घाटी में जमकर ओलावृष्टि हुई।

18:50 (IST) 19 May 2025
मुंबई में बारिश के आसार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), मुंबई ने आज शाम 5:15 बजे मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसमें निवासियों को बिजली और हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना के बारे में आगाह किया गया है। अगले 3-4 घंटों में मुंबई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

18:35 (IST) 19 May 2025
तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर बारिश

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी तमिलनाडु के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, कृष्णगिरी और धर्मपुरी सहित जिलों में 19 और 20 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।

18:22 (IST) 19 May 2025
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश के आसार

इसमें कहा गया है कि 22 मई तक विभिन्न दिनों में उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

18:08 (IST) 19 May 2025
उत्तराखंड में बदल रहा मौसम

मैदानी इलाकों में चल रही भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम में बहुत जरूरी बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 19 मई से बारिश होने की संभावना है।

17:46 (IST) 19 May 2025
दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

17:28 (IST) 19 May 2025
बेंगलुरु में बारिश

रविवार की रात को बैंगलोर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई इलाके जल निकायों में तब्दील हो गए। आईएमडी की आधिकारिक मौसम रिपोर्ट में पिछले 24 घंटों में 105.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

17:12 (IST) 19 May 2025
दिल्ली मे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर के लोगों को सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के साथ सुबह-सुबह जागना पड़ा, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस क्षेत्र को येलो अलर्ट पर रखा है।

केरल के तटीय हिस्से में मानसून की दस्तक से पहले पूरे देश का मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। दक्षिण में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इसके असर से अगले एक से दो दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का नया दौर शुरू होगा। जिन स्थानों में बारिश नहीं होगी वहां के अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अभी दक्षिण के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्री-मानसून का दौर जारी है।