दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में अगले 4 दिन तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकती है। इन राज्यों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आज की ताजा खबर | India Pakistan LIVE Updates
देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी अपने उफान पर है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के करीब है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से कुछ राहत मिली है। राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में तापमान 44-45°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है, और इसके अगले कुछ दिनों में और तेज होने की संभावना है।
Mausam Kaisa Rahega ki Jankari: राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश
असम के डिब्रूगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। आज भी शहर में बारिश हुई है। IMD के अनुसार, शहर में आज 'आमतौर पर बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने' की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। गुजरात राज्य में यह स्थिति आज और कल रहने की संभावना है। 15 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गरज के साथ धूल भरी आंधी (थंडरस्क्वॉल) और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कल मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कल कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 15 और 16 मई को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं की संभावना है। असम और मेघालय में 13 मई को हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।
राजस्थान के भरतपुर व कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बुधवार को भी एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने व कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान में 15 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में बृहस्पतिवार से भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल बादल छाए रहेंगे। राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42°C और न्यूनतम तापमान 27 से 29°C डिग्री रहने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे एक नए गर्म लहर का दौर शुरू हो सकता है।
यूपी का बांदा जिला सोमवार को सबसे गर्म शहर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज लू चलने की संभावना है। इनमें बहराइच, आजमगढ़, कुशीनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, गाजीपुर, बलरामपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, मऊ, महराजगंज और देवरिया आदि जिले हैं। कुछ अन्य जिलो में इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक शहर बीकानेर रहा, जहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी चल सकती है। बारिश भी होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ शामिल है।
बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, शिवहर और मधुबनी जैसे जिलों में लू चल रही है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई को पहाड़ों में बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।
आईएमडी पटना के मुताबिक आज से बिहार के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। यह मौसम का बदलाव 17 मई तक जारी रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है। बुधवार को 15 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा में तापमान 43.4°C तक पहुंच गया।
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.24°C और न्यूनतम तापमान 32.57°C रहेगा।
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। इस तरह आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही रात के समय में भी गर्मी होने लगी है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बस्ती उष्ण रात्रि होने की संभावना है। साथ ही संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अम्बेडकरनगर और उसके आस-पास के इलाकों में उष्ण रात्रि होने की संभावना है। 14 मई से 15 मई तक पूर्वांचल और तराई के इलाकों में कहीं-कहीं लू या उष्ण लहर चलने की चेतावनी है। 16 मई से यह लू प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में फैल सकती है, जबकि तराई में संभावित बारिश के चलते लू की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में कल से कई जिलों में लू की चेतावनी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार वाली तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इस मौसम के कारण राजधानी में उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
हल्के बादल रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन 15 मई से गर्म हवाओं का असर शुरू हो सकता है।
बिहार के कई जिलों में 40-42°C तक तापमान जा सकता है। पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, शिवहर और मधुबनी में लू चल सकती है।
कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। बारिश के बाद ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
हरियाणा में हिसार समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। जिससे लोगों ने भीषण गर्मीी से राहत महसूस की है।
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
14 और 15 मई को पश्चिम बंगाल, झारखंड के गंगा तटीय क्षेत्रों में, 14 से 19 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 15 से 19 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चली तथा बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान सीकर जिले में धूल भरी आंधी आई जबकि तथा राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक, 37 मिलीमीटर बारिश सीकर में हुई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
Mausam Kaisa Rahega ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन तेज सतही हवाएं और बिजली चमकने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।