देश के कई राज्यों में मानसून अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में अच्छी धूप खिल रही है। हालांकि सोमवार से एनसीआर के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बारिश न होने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी देखने को मिली है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर के लोगों को राहत मिली सकती है। सोमवार को क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। दूसरी तरण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मूसलधार बारिश हुई। अब तक यहां बारिश से 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के इलाके भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, जहां रास्तों में काफी पानी भर गया है।
चक्रवाती तूफान आसना अब कमजोर पड़ने लगा है। IMD के मुताबिक यह बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। विदर्भ के पार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद 2 सितंबर की शाम तक यह कमजोर पड़ सकता है और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के लिए भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून कम ही मेहरबान रहा है। कई दिनों के ब्रेक के बाद बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पीलीभीत, अयोध्या, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, संत कबीर नगर, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, रामपुर और अंबेडकर नगर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी में सितंबर महीने में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली में 3 से 6 सितंबर के बीच मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बात नोएडा की करें तो 6 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिहार में मानसून अब लगभग खत्म होने पर पहुंच गया है। सितंबर महीने में कम बारिश की संभावना जताई गई है। 4 सितंबर तक उत्तर बिहार में कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में तेज बारिश की संभावना है।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं। अकेले तेलंगाना में ही 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अब तक ढाई लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के मुताबिक विजयवाड़ा शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आने के कारण 2.7 लाख से ज्यादा लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रकाशम बैराज से 9.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे पहले इसी तरह की बाढञ 1998 में देखी गई थी। प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
गुजरात के कई हिस्सों में बारिश के कारण अभी भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भी गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। गुजरात के मोरबी, दहोद, राजकोट, भावनगर, बड़ोदरा, के साथ-साथ कई हिस्सों में इस सप्ताह तेज बारिश होने की संभावना बताई गई है। आईएमडी के मुताबिक 9 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
हरियाणा में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल में भी सोमवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के अधिकांश इलाकों में सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल तेजी से बदल रहा है। तीन दिन अच्छी धूप खिलने के बाद सोमवार से आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इलाके में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 3-4 सितंबर को बारिश कम हो जाएगी लेकिन 5 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने सोमवार को आंध्र प्रदेश समेत केरल और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण लोगों का हाल बेहाल है। आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में भी भारी बारिश की संभावना है। केरल, तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा IMD ने मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश खी संभावना है।
तेलंगाना में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आंध्र प्रदेश में भी पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश ने कई स्थानों पर खासकर विजयवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्यभर में 17,000 प्रभावित लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सितंबर महीने की शुरुआत उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ हुई है। सोमवार को कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है। 4 से लेकर 6 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर बारिश का अलर्ट है।