Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi-NCR, UP And Bihar (कल का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। सुबह शाम पड़ने वाली ठंड और दिन में निकलने वाली धूप के चलते दिल्ली एनसीआर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है और आज भी सुबह से ही निकली धूप ने लोगों को सर्द हवाओं से राहत दी है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में मौसम पलटी भी मार सकता है।

बुधवार के मौसम की बात करें तो 22 जनवरी, 2025 को मौसम विभाग ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.11 °C और अधिकतम तापमान 25.9 °C रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा कल ह्यूमिडिटी 26% रहने का अनुमान है। आज दिल्ली का AQI 222.0 है, जो खराब माना जाता है, और कल भी इसके ही आस-पास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान है, जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम पारे में अंतर बढ़ सकता है। अनुमानित अधिकतम पारा 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक रह सकता है। 

दिल्ली-NCR में अगले दो दिन परेशान कर सकता है कोहरा, बुधवार को हो सकती है बारिश

UP में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। पिछले दिनों की तुलना में लखनऊ समेत कई जिलों में ठंड में कमी आई है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?

बिहार के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे तक बिहार के कई भागों में तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के 24 जिलो में मध्यम से लेकर घने स्तर तक का कोहरा छाया रह सकता है, जिसके चलते लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं रहेगा कोहरा, कहीं धूप; जानें आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम

MP में कल कैसा रहेगा मौसम?

एमपी यानी मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में अगले चार पांच दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है लेकिन 25-26 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट की उम्मीद है, अनुमान है राजधानी भोपाल के आसपास अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

हरियाणा-पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के मौसम की बात करें तो IMD का अनुमान है कि 22 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना है। राज्य के 15 से ज्यादा जिलों में अगले एक दो दिन में बारिश देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है और लोगों का गलन का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा की तरह की 22 जनवरी से पंजाब का भी मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट ला सकती है, तो दूसरी ओर पश्चिम विक्षोभ के चलते अनुमानित बारिश इस ठंड में और इजाफा कर सकती है।

Fog के बीच दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट, प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक!

कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

जम्मू कश्मीर के मौसम की बात करें तो 21 जनवरी की रात गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 33 जनवरी को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में सुधार हो सकता है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के मौसम का जिक्र करें तो IMD का अनुमान है कि 22 जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में हल्की बारिश यानी बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने के अलावा कोहरा बढ़ सकता है। मौसम से जुड़ी अन्य सभी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।