2 जुलाई 2025 के हाइलाइट्स: हर हर महादेव के नारों से के बीच अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उम्मीद है कि यात्री दोपहर बाद तक कश्मीर पहुंच जाएंगे। हालांकि यात्रा की आधिकारिक शुरुआत कल यानी 03 जुलाई से होगी। ये यात्रा 38 दिन चलने वाली है। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। सुरक्षा बल हर मोड़ पर तैनात हैं। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर दुनिया भर के लोगों की निगाहें हैं। कोई भी खतरा श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकता है।

Live Updates
20:19 (IST) 2 Jul 2025

पाकिस्तानी चैनल्स और सेलेब्स पर लगा बैन हट गया? फिर एक्टिव हुए कई अकाउंट्स

Ban Lifted On Pak Channels: पाकिस्तानी चैनल्स और सेलेब्स पर लगा बैन हट गया है, कई सेलेब्स के अकाउंट एक बार फिर भारत में खुल पा रहे हैं। अभी तक सरकार ने इसे लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई चैनल्स और कई सेलेब्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिर दिखाई देने लगे हैं। ...और पढ़ें
19:07 (IST) 2 Jul 2025

CM रेखा गुप्ता के बंगले को AAP ने बताया 'मायामहल', आखिर क्यों छिड़ा विवाद?

CM Rekha Gupta Bungalow: जानकारी के लिए बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बंगला नंबर एक मुख्यमंत्री निवास स्थान के रूप में तैयार किया जा रहा है। ...पूरी जानकारी
17:23 (IST) 2 Jul 2025

'उसने बताया ये लव बाइट है', कोलकाता मामले में नया ट्वीस्ट, आरोपी के वकील बोले- पीड़िता का मोबाइल जब्त हो

वकील राजू गांगुली ने कहा कि आरोपी सिर्फ मेरा क्लाइंट ही नहीं बल्कि जूनियर भी रहा है। उसने मेरे साथ काम किया है। ...यहां पढ़ें
16:19 (IST) 2 Jul 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास पर खर्च होंगे इतने रकम, जानें सुविधाओं की पूरी डिटेल्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और 60 दिन के भीतर ही काम समाप्त करने का भी आदेश जारी हुआ है। बीजेपी ने पूर्व में ही कहा था कि उनका मुख्यमत्री केजरीवाल के आवास में नहीं रहेगा। ...अधिक जानकारी
16:17 (IST) 2 Jul 2025

क्या दलाई लामा की चयन प्रकिया में दखलअंदाजी करेगा चीन, कौन होगा उत्तराधिकारी?

दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई, 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत (अब चीन के किंघई प्रांत) के तक्त्सेर नामक गांव में हुआ था और 2 वर्ष की आयु में उन्हें 13वें दलाई लामा थुबतेन ग्यात्सो के पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया था। ...अधिक जानकारी
15:01 (IST) 2 Jul 2025

BJP से इस्तीफा देने के 3 हफ्ते बाद PK के हुए 'सन ऑफ बिहार', इस तारीख को यूट्यूबर मनीष कश्यप शुरू करेंगे नई सियासी पारी

YouTuber Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सदस्यता ली थी लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। अब वे जनसुराज में चले गए हैं। ...और पढ़ें
14:46 (IST) 2 Jul 2025

SBI KYC Update के नाम पर दिल्ली के शख्स को लगा 10 लाख का चूना, पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

Delhi News: डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित की जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट और ओटीपी समेत सेंसेटिव जानकारी पता करने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट जैसा एक नकली लिंक भेजा था। ...यहां पढ़ें
14:36 (IST) 2 Jul 2025

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला किन चिजों की कर रहे हैं पढ़ाई?

स्पेस में शुभांशु ने युवा भारतीय विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए एक वीडियो भी फिल्माया है जिसमें चर्चा की गई कि पाचन तंत्र जगह और स्थान के अनुसार किस प्रकार काम करता है। ...यहां पढ़ें
14:11 (IST) 2 Jul 2025

डीपफेक का शिकार हुईं सांसद इकरा हसन, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो, पकड़े जाने पर…

Iqra Hasan News: समाजवादी पार्टी की दिग्गज सांसद का AI से बना वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके चलते पुलिस में शिकायत की गई थी। मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। ...यहां पढ़ें
12:53 (IST) 2 Jul 2025

'जमात-ए-इस्लामी और इमारत-ए-शरिया से गठजोड़ कर रही कांग्रेस...', तुष्टीकरण का आरोप लगाकर बीजेपी ने बोला हमला

बीजेपी ने कांग्रेस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्टियों से गठबंधन करने का आरोप लगाया है। केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कांग्रेस जमात ए इस्लामी के साथ दक्षिण में गठबंधन कर रही है। ...पूरी जानकारी
12:06 (IST) 2 Jul 2025

मौत के डर से प्लेन में ही लिख डाली वसीयत, अचानक 36000 फीट से गिरने लगा Boeing 737 तो कांप गए 191 यात्री

World News: अचानक बोइंग 737 विमान साढ़े दस हजार फीट नीचे आ गया है अंदर बैठे यात्रियों के लिए ऑस्कीजन मास्क बाहर निकल आए, जिसके चलते सभी यात्री सहम गए। ...यहां पढ़ें
11:55 (IST) 2 Jul 2025

इस देश में क्यों बनाना पड़ा एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री? जानें क्या है मामला

सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट ने पैटोंगटार्न शिनावात्रा की जगह ली। थाईलैंड के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक प्रधानमंत्री को निलंबित कर दिया गया है। ...यहां पढ़ें
11:42 (IST) 2 Jul 2025

मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से देशभर में कहर, हिमाचल में बादल फटा, कई मौतें, घर और सड़कें बह गईं

ओडिशा में बालासोर, मयूरभंज और जाजपुर जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं। बालासोर की 46 पंचायतों में पानी घुस चुका है और 2,900 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। ...अधिक जानकारी
11:28 (IST) 2 Jul 2025

राजा भैया की पत्नी का लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा, मां-बहन ने नहीं खोला गेट तो किया हंगामा

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ नें गेट न खोलने को लेकर बवाल किया है। बीती रात वो अपनी बहन के घर गई थीं जहां घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद भानवी सिंह भड़क गईं। ...पूरी जानकारी
10:18 (IST) 2 Jul 2025

बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर को पुलिस ने कर दिया था देश से बाहर, 45 दिन बाद वह दिल्ली में प्रेमिका संग मिला

सहान खान बांग्लादेश के सिलहट जिले का रहने वाला है और करीब 10 साल पहले अवैध रूप से पश्चिम बंगाल की सीमा पार करके भारत आया था। शुरुआत में वह दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करता था और बाद में ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने लगा। ...पूरी जानकारी
10:03 (IST) 2 Jul 2025

'पहलगाम के दोषियों को…', आतंक के खिलाफ भारत की कूटनीतिक जीत, QUAD के संदेश से बढ़ेंगी पाकिस्तान की मुश्किलें?

Quad on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 25 भारतीय और नेपाली नागरिक की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के नेस्तानाबूद कर दिया था। ...अधिक जानकारी
10:00 (IST) 2 Jul 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: 5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी

आज से 5 देशों की यात्रा के लिए पीएम मोदी रवाना हुए हैं। इस दौरान वो घाना, ब्राजील, नामीबिया, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा करेंगे।

09:55 (IST) 2 Jul 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: जम्मू से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हुआ है।