19 जून 2025 के न्यूज हाइलाइट्स: लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस और यूथ कांग्रेस प्रदेश में रोजगार मेला का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के लिए 20 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 10 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दी है। दिल्ली में रोजगार में मेला सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी है। मोदी ने लिखा है, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

Live Updates
10:01 (IST) 20 Jun 2025

Bhopal News: ‘हमें लाठी से पीटा, वीडियो भी बनाया…’, भोपाल में गो रक्षकों की पिटाई से जुनैद की मौत, अरमान को आई गंभीर चोटें 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी ध्रुव चतुर्वेदी है। वह मुस्लिम समुदाय के साथ ईद मनाने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी आलोचना कर चुका है। …पूरी जानकारी
00:47 (IST) 20 Jun 2025

10 दिन में खत्म करने की बात, उपेंद्र कुशवाहा को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी

Upendra Kushwaha News: कुशवाहा की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉक्म एक्स पर सारी जानकारी साझा की गई है, बताया गया है कि कौन से नंबर से कितने बजे उन्हें धमकी मिली है। …पूरी जानकारी
00:14 (IST) 20 Jun 2025

इजरायल के पक्ष में कौन, ईरान के समर्थन में कौन से देश? क्या है दुनिया का स्टैंड

Iran-Israel News: यह तो साफ है कि इस एक युद्ध की वजह से दुनिया दो हिस्सों में बंट चुकी है, लेकिन कौन किसके साथ खड़ा है, यह समझना भी जरूरी है। …पूरी जानकारी
23:54 (IST) 19 Jun 2025

खामेनेई को कुछ हुआ तो कौन लेगा उनकी जगह? ईरान में हो सकती है बहुत बड़ी उथल-पुथल

जब इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला किया और ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाबी हमला किया, तो सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने युद्ध का नारा लगाया। …पूरी जानकारी
23:51 (IST) 19 Jun 2025

ईरान पर हमला करना है या नहीं? दो हफ्ते में बड़ा फैसला लेंगे ट्रंप

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका की भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल चल रहे हैं। अब व्हाइट हाउस ने एक जारी बयान में साफ कर दिया है कि अगले दो हफ्ते में राष्ट्रपति ट्रंप एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं, यह फैसला ईरान पर हमला करने को लेकर है। …पूरी जानकारी
19:52 (IST) 19 Jun 2025

बुजुर्ग दंपति को 20 रुपये में मंगलसूत्र देने वाले दुकानदार ने बताई पूरी कहानी

Sambhaji Nagar Viral Video: महाराष्ट्र के संभाजी नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उस वायरल वीडियो में एक दुकानदार 90 साल के बुजुर्ग दंपत्ति को मात्र 20 रुपये में मंगलसूत्र दे देता है। …यहां पढ़ें
18:52 (IST) 19 Jun 2025

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के दोनों इंजन एकदम सही काम कर रहे थे? जानें एअर इंडिया के CEO ने क्या कहा

एअर इंडिया के सीईओ ने बताया कि विमान की आखिरी बड़ी जांच जून 2023 में हुई थी, जबकि इसके राइट इंजन की इस साल मार्च में ओवरहालिंग की गई थी और लेफ्ट इंजन का अप्रैल 2025 में निरीक्षण किया गया था। …यहां पढ़ें
17:58 (IST) 19 Jun 2025

Iranian Revolution: 1979 की इस्लामिक क्रांति का ईरान पर क्या असर पड़ा; सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या सुन्नी-शिया नेतृत्व की लड़ाई है?

Sunni-Shia Conflict: ईरान का इराक के साथ युद्ध हुआ और सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कतर के साथ भी उसके छोटे-मोटे संघर्ष होते रहे हैं। ऐसे में इजरायल के साथ लड़ाई के दौरान क्या ये मुल्क उसका समर्थन करेंगे? …और पढ़ें
17:58 (IST) 19 Jun 2025

Google Trends: क्या मैसूर ‘योग जिला’ बनेगा? कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने केंद्र से किया अनुरोध

2024 में आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के दौरे में यह सामने आया था कि मैसूर वह जिला है, जहां लगभग 50% घरों में योग का अभ्यास किया जाता है। …अधिक जानकारी
17:57 (IST) 19 Jun 2025

Explained: सोनम रघुवंशी से लेकर मुस्कान रस्तोगी तक… क्यों महिला अपराधियों को अलग नजरिए से देखता है समाज?

आमतौर पर भारतीय समाज में ऐसा कभी नहीं सुना गया कि महिलाओं को उनके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो या उन्होंने कोई बहुत बड़ी योजना बनाकर अपने पति की हत्या को अंजाम दिया हो। …अधिक जानकारी
16:06 (IST) 19 Jun 2025

योगी सरकार में कितने अपराधी मारे गए और कितने हुए घायल? इस जोन में हुईं सबसे ज्यादा मुठभेड़

यूपी पुलिस ने 234 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बयान के अनुसार इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ की 14,741 घटनाएं हुईं, जिनमें 30,293 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। …अधिक जानकारी
15:37 (IST) 19 Jun 2025

Kerala: ‘भारत माता को हटाने का सवाल ही नहीं उठता’, तस्वीर पर आपत्ति के चलते कार्यक्रम छोड़कर निकले केरल के शिक्षा मंत्री

शिवनकुट्टी ने कहा कि जब मैं राजभवन पहुंचा तो मैंने मंच पर भगवा ध्वज के साथ भारत माता की तस्वीर देखी और उस पर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही थी। …पूरी जानकारी
14:26 (IST) 19 Jun 2025

‘पार्टी के साथ मेरे कुछ मतभेद’, दिग्गज कांग्रेसी शशि थरूर बोले- देश सेवा के लिए हमेशा तैयार

Shashi Tharoor News: कांग्रेस नेता शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए भेजे गए सर्वदलीय डेलिगेशन में एक ग्रुप को लीड कर रहे थे। डेलिगेशन के लौटने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। …अधिक जानकारी
13:38 (IST) 19 Jun 2025

Google Trends: ‘क्योंकि वहां स्थिति बहुत गंभीर है…’, तेहरान से आए भारतीय छात्रों ने बताए हालात, जम्मू-कश्मीर सरकार की सुविधा पर उठाए सवाल

ईरान की तेहरान से दिल्ली लौटे भारतीय नागरिकों ने वहां की स्थिति के बारे में बताया है कि वहां रहता खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा जब वो दिल्ली पहुंचे हैं तो कश्मीर सरकार द्वारा दी गई बस सेवा को लेकर उन्होंने सवाल खड़े कर दिए हैं। …यहां पढ़ें
11:30 (IST) 19 Jun 2025
Aaj ke Mukhya Samachar LIVE: लेह जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटा

लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसामान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

11:30 (IST) 19 Jun 2025
Aaj ke Mukhya Samachar LIVE: ईडी ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा घोटाले से जुड़े मामले में छापे मारे

ईडी ने बिहार में 2023 में कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की धनशोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार के पटना और नालंदा, रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कथित घोटाले को अंजाम देने वाले लोग वही हैं जो 2024 में नीट यूजी के प्रश्नपत्र लीक घोटाले के आरोपी हैं।

11:24 (IST) 19 Jun 2025

‘मेकअप या परफ्यूम लगाकर जंगल में न जाएं’, जानें कौन थे यह सलाह देने वाले पद्मश्री मारुति चितमपल्ली; 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अरण्य ऋषि मारुति चितमपल्ली का कहना था कि जंगली जानवर कभी भी इंसानों पर सीधा हमला नहीं करते। …पूरी जानकारी
10:54 (IST) 19 Jun 2025
Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar: दिल्ली में रोजगार मेला

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली कांग्रेस रोजगार मेला का आयोजन कर रही है।