बढ़ती उम्र का सबसे अधिक असर चेहरे पर ही दिखाई देता है। उम्र के साथ ही त्वचा की कोमलता और चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। वहीं, चेहरे की ग्लो बनाए रखने के लिए लोग मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं और उपयोग भी करते हैं। हालांकि, इसके कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं।
नेचुरल तरीके से उम्र को कैसे करें कम?
वहीं, बढ़ती उम्र को आप योग के माध्यम से नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ 20–30 मिनट योग करने से झुर्रियां तो कम होंगी ही, साथ ही आपका चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा और तरोताजा भी बना रहेगा। ऐसे में इस आर्टिकल में तीन ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिनको करने से आपकी बढ़ती उम्र पर ब्रेक लग सकती है।
फिट और हेल्दी रहने के लिए करें ये तीन योगासन
सर्वांगासन
सर्वांगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होता है। सर्वांगासन करने के लिए आप योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। अब कमर को भी उठाएं और हाथों से पीठ को सहारा दें। आप इसी स्थिति में आधे से दो मिनट के लिए रुकें। अब आप धीरे-धीरे वापस आ जाएं।
भुजंगासन
भुजंगासन करने से बॉडी में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है। यह योगासन चेहरे पर निखार लाता है। इसको करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियां कंधों के पास जमीन पर रखें। अब गहरी सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसे में ध्यान रखें कि आपकी नाभि जमीन से लगी हो। यहां कुछ समय के लिए रुकें और धीरे-धीरे वापस आ जाएं।
अधो मुख श्वानासन
अधो मुख श्वानासन एक महत्वपूर्ण योगासन है, जिसको करने से पूरे शरीर को लाभ होता है। इससे शरीर मजबूत और लचीलापन होता है। इसको करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अब आप अपने हाथों को पैरों की ओर धीरे-धीरे फैलाएं और अपने कंधों के नीचे दोनों हथेलियां और कूल्हों के नीचे घुटने रखें। अब अंगुलियां फैली हुई रखें। अब आसन में जाएं। इसके लिए आप गहरी सांस लें और सांस छोड़ते ही अपने घुटनों को ऊपर उठाएं। इसके बाद कूल्हों को आसमान की ओर उठाएं, जिससे शरीर उल्टे ‘V’ का आकार बनाएं। आगे पढ़िएः अधिक नींद आने से हो सकती है परेशानी, इस तरह डाइट को करें बैलेंस; नहीं होगी थकान और आलस