हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी डाइट फॉलो करना होता है, उतना ही जरूरी एक्सरसाइज और योग भी होता है। योग करना ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रखने में मदद करता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं वह कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी खुद को बचा पाते हैं। गठिया, ब्लड प्रेशर,वजन कम करना जैसी चीजों में योग बेहद मददगार साबित होता है। लेकिन योग करने के लिए आपको एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ हेल्दी फूड्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें-

सेब: सेब के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें कुछ मात्रा में ही चीनी होती है जो आपको स्वस्थ रूप से सक्रिय रखने में मदद कर सकती है। सेब शरीर में फाइबर और विटामिन की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करता है और आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। आप योग के आधे घंटे पहले एक सेब खा सकते हैं।

केला: केला में पोटेशियम होता है जो योग करने में आपको एनर्जी प्रदान कर सकता है। इसके अलावा पोटेशियम होने के कारण केला आपकी मांसपेशियों को ऐंठन से भी बचाता है और आराम भी पहुंचाता है। योग करने से एक घंटे पहले आप 2-3 केला खा सकते हैं।

तरबूज: योग करने से कुछ समय पहले तरबूज खाएं। यह आपको हाईड्रेटेड रखने में मदद करता है, साथ ही आपको पर्याप्त एनर्जी भी प्रदान करता है। इसके अलावा तरबूज पेट को भरा भी रखता है।

बादाम: बादाम में पोटेशियम, विटामिन्स और मैग्निशियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर को पर्याप्त एनर्जी प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्टैमिना को भी बढ़ाने में मदद करता है।

ओट्स: योग करने से पहले आप ओट्स खा सकते हैं। ओट्स में कार्ब्स होता है जो आसानी से पच जाता है और पेट को भी भरा रखता है। लेकिन ध्यान रहे योग करने से लगभग 30 मिनट पहले ओट्स खाएं और आधे कप से ज्यादा ना खाएं।