Flat tummy yoga poses: पतली कमर हर महिला की चाहत होती है। कमर को पतला करने के लिए वह एक्सरसाइज और डाइटिंग करती हैं। साथ ही योगा करना भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। योगा ना सिर्फ वजन कम और कमर पतला करने में मदद करता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। कई ऐसे योगासन हैं जिनका नियमित अभ्यास करने से आप ना सिर्फ अपने कमर को पतला कर पाएंगें बल्कि शरीर का फैट भी आसानी से बर्न हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से योगासन हैं जो कमर पतला करने में मदद करते हैं।
नौकासन करने की विधि:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर बैठ जाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं और दोनों हाथों से घुटनों को छुएं। ध्यान रहे आपकी रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए। लगभग 30 सेकंड तक इस अवस्था में बनें रहें और फिर सामान्य अवस्था में जाएं।
नौकासन करने के फायदे:
– हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
– शरीर को टोन्ड कर देता है।
– मांसपेशियों को पुनर्जीवित कर देता है।
– पैनक्रियाज, लीवर और किडनी को हेल्दी रखता है।
– तनाव कम करने में मदद करता है।
– भूख को बेहतर करता है।
– ब्लड शुगर लेवल को
त्रिकोणासन करने की विधि:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़ें हो जाएं। अब बाएं पैर को स्ट्रेस करते हुए शरीर के बाएं हिस्से को नीचे की तरफ करते हुए टखनों को छुएं और दाएं हाथ को ऊपर पर तरफ लें जाएं। इस अवस्था में 90 सेकेंड तक रहें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
त्रिकोणासन करने के फायदे:
– वजन कम करने में मदद करता है।
– बॉडी स्ट्रेचिंग करने में मदद करता है।
– फैट बर्न करता है।
– शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।
– शरीर को डिटॉक्स करता है।
– बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
– लंग्स को हेल्दी रखता है।
– मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।
– ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)