World Meditation Day 2024: 21 दिसंबर को इस बार पहला विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) मनाया जाएगा। इस मौके पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसके उद्घाटन सत्र के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) मुख्य भाषण देंगे। वहीं, इस लेख में हम आपको बताएंगे की दैनिक जीवन में मेडिटेशन क्यों करना चाहिए और इसका लाभ क्या होता है।
मेडिटेशन क्यों करना चाहिए?
मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह ध्यान और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी आप मेडिटेशन कर सकते हैं। हर रोज योग और ध्यान करने से शरीर और मन संतुलित होता है और शरीर में हर समय ऊर्जा बनी रहती है।
रोजाना मेडिटेशन करने से क्या होता है?
हर रोज मेडिटेशन करने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से लाभ होता है। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। हर रोज ध्यान करने से गुस्सा, चिंता और डर जैसी नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसको करने से ध्यान और एकाग्रता भी बढ़ती है। मेडिटेशन करने से आत्म-नियंत्रण होता है और दैनिक जीवन में अनुशासन बढ़ जाता है।
कितनी देर मेडिटेशन करने से होता है फायदा?
मेडिटेशन करने से काफी लाभ होता है। अगर आप मेडिटेशन करने की शुरुआत कर रहे हैं तो आप इसको हर रोज 10-15 मिनट कर सकते हैं। हालांकि, समय के साथ इसको बढ़ाकर 20-30 मिनट तक कर सकते हैं। वैसे तो कई ऐसे भी लोग हैं, जो ध्यान एक घंटा से अधिक समय तक भी करते हैं। हालांकि, ध्यान कितनी देर करना है यह आप पर निर्भर करता है। वहीं, आप अगर इसकी शुरुआत करते हैं तो शुरू में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। मालूम हो कि ध्यान करते समय सबसे जरूरी है कि इसको नियमित तौर पर किया जाए। हर रोज ध्यान करने के काफी फायदे होते हैं।
कैसे करें मेडिटेशन:
मेडिटेशन करने के लिए सबसे जरूरी चीज है वह कि शांत वातावरण का चयन करना। आप ऐसी जगह का चयन करें, जहां शोरगुल न हो। अब आप योग मैट पर आराम से बैठ जाएं। अब आप अपने आंखों को धीरे-धीरे बंद करें और गहरी सांस लें और छोड़े। इसी के साथ अपनी सांसों पर ध्यान को केंद्रित करें। इस समय आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिसको आने दें और उन्हें स्वीकार करें। आप इस तरह से मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन करने की शुरुआत आप 5-10 मिनट से कर सकते हैं।
Long Weekend 2025: नए साल में पड़ रहे हैं इतने लॉन्ग वीकेंड, देखें लिस्ट और करें घूमने की प्लानिंग