World Environment Day 2020 Theme, Slogans: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना के लिए मनाया जाता है। इंसान और पर्यावरण का गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। लेकिन लोग अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। पेड़-पौधों को काट रहे हैं। 1972 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी। तब से लगातार हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम: हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की थीम रखी जाती है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण देश लॉकडाउन है और इस वजह से इस बार इस दिन को अलग तरीके से मनाया जाएगा। लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम हो गया है और इस वजह से पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच चिंताएं भी कम हो गई हैं। इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2020 की थीम ‘समय और प्रकृति’ है।

पर्यावरण दिवस का महत्व: पर्यावरण की वजह से ही आज इंसान और अन्य जीव-जंतुओं का जीवन संभव है। इस दिवस को मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

घर में रहकर कैसे मनाए विश्व पर्यावरण दिवस:
– इस साल आप अपने घर के अंदर रहकर पेड़-पौधे लगाएं।
– चीजों को रीसाइकल करने के बारे में सोचें और अपने परिवार के लोगों को भी इसका हिस्सा बनाएं।
– पॉलीथीन के इस्तेमाल को रोके और उसकी जगह कपड़े की थैली का इस्तेमाल करें।
– बिजली का कम से कम इस्तेमाल करें।
– घर की किसी भी चीज को फेंकने से पहले, उसका किसी और तरीके से इस्तेमाल करें।
– इधर-उधर थूकना छोड़ दें। अपनी और दूसरों की इस आदत को सुधारें।
– नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों का महत्व समझाएं।