World Children’s Day 2024: पूरी दुनिया में विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) को हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। दुनियाभर में बच्चों के अधिकारों और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इसको सेलिब्रेट किया जाता है।

कब हुई थी  विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत?

दरअसल, विश्व बाल दिवस की शुरुआत साल 1954 में हई थी। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 20 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस’ के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाने का क्या है उद्देश्य?

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके विकास, शिक्षा, और सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया में एक अनुकूल वातावरण को तैयार करना है।

विश्व बाल दिवस का क्या है महत्व?

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) का कहना है कि लिंग, जाति, धर्म, विकलांगता या फिर अन्य स्थिति के बाद भी हर बच्चा जश्न मनाने का हकदार है और उसे सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ शामिल होने और संरक्षित होने का अधिकार है।

इस बार का क्या है थीम?

विश्व बाल दिवस हर साल नई थीम के साथ मनाया जाता है। वहीं, इस वर्ष का थीम है- हर बच्चे के लिए ,हर अधिकार (For Every Child, Every Right)। इस बार का थीम इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करता है कि बच्चे कहीं के भी क्यों न हों, उनके मौलिक अधिकार उन्हें हर हाल में प्राप्त हों।

भारत में कब मनाया जाता है बाल दिवस?

पूरे देश में हर साल बाल दिवस को 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 14 नवंबर, 1889 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar lal Nehru) का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधान मंत्री को बच्चे से बहुत लगाव था इसलिए इस दिन को ‘बाल दिवस’ (Children’s Day 2024) के रूप में भी मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका समुचित विकास ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।