रात में समय पर सोना सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। हालांकि, आज के समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय पर नहीं सो पाते हैं। कई लोग बिस्तर पर तो समय से चले जाते हैं, लेकिन घंटों करवट बदलते रहते हैं।

अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो रात में समय पर नहीं सो पाते हैं, तो सद्गुरु (Sadhguru Jaggi Vasudev) के बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इनसे आपको मदद मिल सकती है। समस्या समाधान न होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

सोने से पहले नहाएं

रात में सोने से पहले नहाने से दिनभर का तनाव और थकान दूर हो जाती है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और गहरी नींद आती है। नहाने से शरीर साफ-सुथरा और ताजा महसूस करता है। हर रोज सोने से पहले नहाने से दिनभर की गंदगी भी हट जाती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

खाने के बाद तुरंत न सोएं

खाना खाने के तुरंत बाद कई लोग बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य तौर पर खाना खाने के कम से कम दो से तीन घंटे बाद ही सोना चाहिए। अगर सोने से पहले ही आप खाना खा लेते हैं, तो आपको गैस और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं नहीं होतीं। इससे खाना अच्छे से पच जाता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।