महिलाओं के लिए मां बनने का अहसास बेहद ही खास होता है। हालांकि, महिलाओं को प्रेग्नेंसी से डिलीवरी तक अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इन दिनों वह जिन भी चीजों का सेवन करती हैं, इसका असर उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट युक्त जैसे सभी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।

ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से महिलाओं को परहेज करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आपको कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में टोफू, फलियां, अंजीर, कम फैट वाला दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकती हैं।

साबुत अनाज: साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भवती महिलाएं अपने खाने में बाजरा, रागी, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल और घी आदि को शामिल कर सकती हैं। साबुत अनाज में विटामिन बी12, आयरन, ओमेगा 3 और फोलेट की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो महिलाओं के लिए लाभदायक हैं।

फाइबर युक्त खाने का करें सेवन: गर्भावस्था के दौरान फाइबरयुक्त खाने का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपने खाने में सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, जामुन, आड़ू और बेरीज का सेवन कर सकती हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियमित रहेगा।

इन चीजों को खाने से करें परहेज:

कैलोरी वाली चीजें: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको अधपके मीट और समुद्री भोजन को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा कच्चे अंडे, सॉफ्ट चीजें और दूध से बने पाश्चराइज्ड प्रोडक्ट्स को भी कम से कम खाना चाहिए।

इन फलों का करें सेवन: प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि, कच्चा पपीता खाने से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दूसरी और तीसरी तिमाही में कच्चा पपीता खाना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

इन ड्रिंक्स के सवन से बचें: गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि, कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।