सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में तरह-तरह के हरे-भरे देसी साग नजर आने लगते हैं। ये साग खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही इनमें कई तरह के जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
ऐसे में अगर आप भी ठंड के मौसम में अपने खाने में देसी साग को शामिल करते हैं, तो यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 ऐसे देसी साग लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।
सरसों का साग
आप सरसों का साग आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन A व C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। आप इसे मक्के की रोटी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
बथुआ का साग
बथुआ का साग मार्केट में आसानी से मिल जाता है। आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह पाचन के लिए काफी बेहतर होता है। बथुआ में आयरन और फोलेट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
पालक का साग
आप पालक का साग भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ थकान को भी कम करते हैं। पालक का साग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है।
मेथी का साग
सर्दियों में मेथी का साग आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी काफी बेहतर होता है।
चने का साग
हरे चने का साग सर्दियों में खास तौर पर बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स भरपूर होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
