बढ़ते वजन और मोटापे से दुनिया भर में लोग परेशान हैं। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए जिम और डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन हममें से बहुत से लोग फूडी होते हैं; जो कि खाने से दूर नहीं रह पाते हैं। ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने या वर्कआउट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। वहीं बहुत से लोग वर्कआउट करने की प्लानिंग करते रहते हैं लेकिन कभी उसे लागू नहीं कर पाते हैं। क्योंकि इसके लिए आपको एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है।

बहुत से लोग सोचते हैं क्या यह सब किए बिना भी वजन कम किया जा सकता है तो इसका जवाब है हाँ…..दरअसल अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करके भी आप अपनी पुरानी शेप को वापस पा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो घबराइए मत हम आपको बताते हैं। आपको अपनी डाइट में केवल यह बदलाव करने होंगे और बॉडी स्लिम हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे-

खाने को धीरे-धीरे खाएं: हम सभी की आदत है कि काम के चक्कर में या किसी मीटिंग के चक्कर में खाना या तो समय पर नहीं खाते हैं या फिर जल्दी जल्दी खाते हैं। इस कारण से खाना को ठीक से चबाते नहीं हैं। कई शोध और अध्ययन के मुताबिक यह बात सामने आई है कि जो लोग आराम से खाना खाते हैं वो दूसरों के मुकाबले कम कैलोरी लेते हैं। इसलिए कम से कम 28 बार अपने खाने को चबाएं।

एक बार में ज्यादा खाना करें नजरअंदाज: मानव शरीर भी एक मशीन की तरह कार्य करता है। जिसे थोड़े समय बाद फ्यूल की जरूरत होती है। यह जैसे किसी भी मशीन में जरूरत से ज्यादा फ्यूल डाल दिया जाए तो ओवेरफ़्लो कर जाता है। इसी तरह से एक बार में मिले जरूरत से ज्यादा खाने को शरीर पचा नहीं पाता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि खाना को कई हिस्सों में और समय अंतराल पर खाएं। एक दिन में आपको 6 बार थोड़ा थोड़ा खाना अपने शरीर को देना चाहिए। जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।

नाश्ता करना ना भूलें: बहुत से लोग ब्रेकफ़ास्ट स्किप कर देते हैं। लेकिन आपको पता होन चाहिए कि नाश्ता करना आपके दिन की शुरुआत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए कितना भी महत्वपूर्ण काम क्यों ना हो नाश्ता जरूर करें। हो सके तो उठने के एक घंटे के अंदर नाश्ता कर लें।

अपने खाने पर ध्यान दें: बहुत से लोगों में आदत होती है कि खाते समय टीवी या मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहे होते हैं। इससे उन्हें नहीं पता चलता है कि आपने कितना खा लिया है और कई बार तो ज्यादा खाना भी खा लेते हैं। खाने पर ध्यान देने से आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच सकते हैं।

स्मार्ट तरीके से प्लेट करें सेलेक्ट: स्मार्ट प्लेट चुनना मतलब की खाने की थाली में आपको क्या खाना है यह आपको पता होना चाहिए। इसलिए स्मार्ट तरीके से प्लेट चुनने की वजह से आप अपनी डाइट पर ध्यान दे सकते हैं। कोशिश करें कि छोटी प्लेट में खाना खाएं और जरूरत से कम भोजन लें। ऐसा करने से आप अपने 20 फीसदी खाने को पेट में जाने से बचा सकते हैं।