खराब खान-पान, प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शरीर में विटामिन की कमी के कारण सफेद बालों की समस्या होती है। लेकिन कम उम्र में अगर यह समस्या हो जाए तो चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए हेयर डाई या फिर हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका बालों पर साइड इफेक्ट भी होता है। ऐसे में घरेलू उपचारों की मदद से आप सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा लहसुन का इस्तेमाल बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसुन का इस्तेमाल सफेद बालों को कम करने में मदद करेगा। आइये जानते हैं किन 3 चीजों को लहसुन में मिलाकर लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है-

​लहसुन और प्याज: लहसुन को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें और फिर उसमें 2 से 3 चम्मच प्याज का रस मिला लें। इसके बाद बालों और स्कैल्प पर इसे अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें। 20 से 30 मिनट छोड़ने के बाद आप बालों को अच्छी तरह धो लें। यह आपके सफेद बालों की समस्या को कुछ सप्ताह के अंदर कम कर देगा। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 बार जरूर करें।

लहसुन और शहद: एक पूरे को लहसुन का अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार जरूर करें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या से जल्द आराम मिलेगा।

लहसुन और नारियल तेल: 4-5 लहसुन लें और उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पैक को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और फिर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। बालों के लिए यह एक नेचुरल शैंपू की तरह काम करता है। इसे आप सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों से डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है और बालों के झड़ने को भी रोकता है।