नीता अंबानी अक्सर अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दुनिया के टॉप 10 बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी रखती है। इसलिए तो इंडियन प्रीमियर लीक के दौरान अक्सर नीता अंबानी अपनी क्रिकेट टीम ‘मुंबई इंडियंस’ को सपोर्ट करती नजर आ जाती हैं। 2019 में जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी, तो नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं था।

नीता अंबानी जब भीड़ में लोगों के बीच से आईपीएल की ट्रॉफी लेकर निकली थीं, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। इसी बीच जब एक गरीब बच्चे ने नीता अंबानी से आईपीएल की ट्रॉफी पकड़ने की जिद की, तो उनका रिएक्शन देख हर कोई हैरान था। दरअसल, भीड़ में मौजूद बच्चे को नीता अंबानी ने अपने पास बुलाया और बेहद ही खुशी के साथ बच्चे को ट्रॉफी पकड़ा दी।

नीता अंबानी की इस दयालुता को हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। तो वहीं, भीड़ में मौजूद लोग ‘मुंबई इंडियंस’ के नारे लगाने लगे। बता दें, अंबानी परिवार की टीम ‘मुंबई इंडियंस’ अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

वहीं, नीता अंबानी की बात करें, तो वह अपने महंगे शौकों के अलावा सामाजिक कार्यों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन शादी से पहले वह एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं। वह एक क्लासिकल डांसर थीं। नीता अंबानी की खूबसूरती और उनके डांस को देख कई बड़े फिल्म प्रोड्यूसर्स ने उन्हें अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच भी किया था। हालांकि, नीता अंबानी की कभी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं थी।

इस बात का खुलासा नीता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। नीता अंबानी ने बताया था कि धीरूभाई और कोकिलाबेन ने उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान देखा और फिर फोन करके अपने ऑफिस बुलाया था। बाद में धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के साथ नीता की शादी करवा दी।

बता दें, नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में बराबर की हिस्सेदार हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 75 लाख शेयर हो गई है। इस बात की जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने साल 2020 में दी थी। वहीं, मुकेश अंबानी की हिस्सादारी भी 75 लाख शेयर है।