सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही तापमान धीरे-धीरे और गिरता जा रहा है, ऐसे में लोगों के लिए परेशानियां भी अधिक बढ़ने लगी हैं। वहीं, अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ठंड का एहसास कुछ अधिक होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

गौरतलब है कि ठंड अधिक बढ़ने के चलते लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए हम बाहर से तो गर्म कपड़े पहन लेते हैं लेकिन इससे अलग बॉडी को अंदर से गर्म रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक बता रहे रहे हैं जो ठंड के एहसास से बचाकर आपके शरीर को तुरंत गरमाहट देने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या है ये खास ट्रिक?

आपने सुना ही होगा कि हमारा खानपान हमें ऊर्जा देने का काम करता है। हालांकि, आपको बता दें कि इससे अलग कई खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं, जो शरीर का तापमान बढ़ाकर बॉडी को अंदर से गर्म रखने में असर दिखाते हैं। इन्हीं खास चीजों में से एक है दालचीनी। ऐसे में आप सर्दी के मौसम में इस खास मसाले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बहुत अधिक ठंड लगने पर आप एक गिलास पानी में दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर, उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं या दालचीनी से बनी हर्बल टी पी सकते हैं। इससे आपको कुछ ही मिनटों में गरमाहट का एहसास होने लगेगा।

कैसे असर करती है दालचीनी?

  • बता दें कि दालचीनी की तासीर गर्म होती है। इससे अलग ये मसाला रक्त संचार को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में गर्मी पहुंचती है।
  • दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है, जिससे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है और शरीर गर्म रहता है।
  • इन सब से अलग दालचीनी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर भी ठंड के एहसास को कम करने में असर दिखाता है। ऐसे में खासकर ठंड के मौसम में दालचीनी को डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- रात में इन गलतियां से बढ़ जाता है मोटापा, अगर आप भी करते हैं ये 5 गलती तो आज ही हो जाएं सावधान