ब्यूटी रूटीन में ग्लिसरीन का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। खासकर लोग सर्दी में फटे हाथ, एड़ियों, होंठ आदि को हील करने के लिए ग्लिसरीन लगाना पसंद करते हैं। वहीं, अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या चेहरे पर भी ग्लिसरीन लगाई जा सकती है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि इस सवाल का जवाब-

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर एक्सपर्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट बताते हैं, ग्लिसरीन फायदेमंद है और हाथ, पैर, एड़ियों के साथ-साथ आप चेहरे पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।

डॉ. सरीन के मुताबिक, ‘ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, ये हवा से नमी को खींचकर आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है। यानी ग्लिसरीन लगाने से लंबे समय तक स्किन नमीयुक्त बनाए रखती है। यही वजह है कि खासकर ड्राई स्किन वाले लोग चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, एक्ने प्रोन स्किन पर भी ग्लिसरीन लगाई जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लिसरीन का कॉमेडोजेनिक रेटिंग शून्य होता है। यानी ये आपके स्किन के पोर्स को क्लॉग नहीं करता है।’

क्या है ग्लिसरीन लगाने का सही तरीका?

अब, दूसरा सवाल ये है कि ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? इसे लेकर डॉ. बताते हैं, ‘5 से 10 प्रतिशत ग्लिसरीन आपके कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे मॉइस्चराइजर आदि में पहले से ही मौजूद होता है। ऐसे में घर पर इस्तेमाल करने के लिए आप इसे 2:1 रेशो में पानी या गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर नमी बनी रहेगी, साथ ही स्किन को और भी कई फायदे मिलेंगे।’

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या चेहरे पर ब्लीच करना सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें जवाब