Panch phoron in hindi: पंच फोरन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जबकि ये एक ऐसी चीज है जो कि आपके खाने का स्वाद बदल सकती है। पंचफोरन, एक प्रकार का फोरन है जिसका इस्तेमाल लोग कई चीजों में तड़का लगाने के लिए करते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं होता और उन्हें समझने में भी मुश्किल होती है कि ये कैसे बनता है और इससे कैसे स्वाद आता है। तो बता दें कि मछली में, बैंगन की सब्जी, कढ़ी और दही से बनी कई चीजों में पंचफोरन का इस्तेमाल होता है। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पंच फोरन क्या है-What is Panch phoran?
पंच फोरन पांच प्रकार के फोरन से बनता है। यानी जैसे आप हींग और जीरे का तड़का लगाते हैं उसी प्रकार से पंचफोरन का भी लोग इस्तेमाल करते हैं। इससे तड़के में एक साथ अलग-अलग स्वाद आता है और फोरन डिश को एक अलग खुशबू देती है। तो आइए अब जानते हैं कि घर में पंच फोरन कैसे बनाएं (panch phoron in hindi ingredients) और क्या है इसका तरीका।
पंच फोरन में क्या-क्या पड़ता है-what is panch phoran made of?
पंच फोरन में 5 प्रकार के फोरन (panch phoron recipe in hindi) पड़ते हैं जैसे
-सबसे पहले जीरा लें।
-अब इसमें काली सरसों के दाने मिलाएं
-इसके बाद मेथी मिलाएं
-सौंफ
-कलौंजी
-अंत में अजवान डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।
इन सबको आप एक ही मात्रा में लेकर मिला सकते हैं। दूसरा, आप ये कर सकते हैं कि आप जीरा और सरसों के दाने थोड़ा ज्यादा लें और फिर सौंफ, कलौंजी और अजवाइन, मेथी कम मात्रा में मिलाएं। इसके अलावा कुछ लोग जीरा, सरसों और मेथी को एक अनुपात में रखते हैं और पोहा बनाने में इसे तड़के के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
किन चीजों में पड़ता है पंच फोरन
-मछली बनाने में पच फोरन का तड़का लगता है जो कि ग्रेवी के स्वाद को बढ़ा देता है। इसके अलावा फ्राइड मछली में भी लोग इसकी मदद लेते हैं।
-कढ़ी बनाने में लोग पंचफोरन का तड़का लगाते हैं जो कि कढ़ी पत्ते के साथ मिलकर स्वाद को बढ़ा देता है।
-लौकी और दही की सब्जी में पंचफोरन का इस्तेमाल होता है।
-बैंगन की सब्जी में भी पंचफोरन का इस्तेमाल होता है।
इसके अलावा जिन सब्जियों को पीली सरसों और लहसुन की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है उसमें भी पंचफोरन का तड़का लगता है। इसके अलावा भी कई सब्जियों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। पर अब सर्दियां चल रही हैं और साग का मौसम है तो जानते हैं बथुआ का साग कैसे बनाएं।