Best Time to Sleep and Wake Up: भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच आज के समय अधिकतर लोग न तो समय से सो रहे हैं और न ही समय से जाग रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को इसके कारण काफी परेशानी भी हो रही है। समय से सोने और जागने से हेल्थ काफी बेहतर होता है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे भी होते हैं। समय से सोने और जागने से जीवन काफी आसान हो जाता है।

बेहतर आती है नींद

सही तरह से दिनचर्या रखने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ होते हैं। समय से सोने और जागने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और तनाव कम होता है। नींद पूरी होने से दिमाग शांत होता है, जिससे आप अपने काम को पूरी क्षमता के साथ कर सकते हैं। समय से सोने और उठने से शरीर में दिन भर ऊर्जा बनी रहती है और थकान एवं सुस्ती महसूस नहीं होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य होता है बेहतर

समय से सोने और जगने से शरीर में मौजूद हार्मोन संतुलित होते हैं, जिससे वजन भी नियंत्रण में रहता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है।

स्किन और बालों पर पड़ता है असर

रात में समय से सोने और सुबह समय से जागने का असर स्किन और बालों पर भी  देखने को मिलता है। रात में समय से सोने के कारण अच्छी नींद आती है, जिससे त्वचा चमकदार होती है और बालों को भी इसका लाभ मिलता है। नींद पूरी होने से चेहरे पर डार्क सर्कल्स कम होते हैं और झुर्रियां भी कम होती है।

सोने और जागने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

रात में सोने और सुबह जागने का आइडियल समय को लेकर कई लोग परेशान होते हैं। रात में सोने का बेस्ट समय 10 से 11 बजे के बीच का होता है। वहीं, सुबह जागने का बेस्ट समय 5 से 6 बजे के बीच का होता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो सोने से पहले कम से कम एक घंटे पहले फोन को छोड़ दें। आगे पढ़िए- घर की जहरीली हवा को झट से क्लीन करते हैं ये 4 पौधे