बीते कल यानी मंगलवार 12 नवंबर से शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर इस साल या जल्द ही आपके घर में भी शहनाई बजने वाली है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है।
दरअसल, शादी से पहले कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इनमें हल्दी की रस्म भी सबसे अहम है। इस मौके पर होने वाले दूल्हे और दुल्हन को हल्दी लगाई लगाई जाती है। हालांकि, क्योंकि हल्दी चेहरे पर पीला रंग छोड़ सकती है, ऐसे में इसे सादा न लगाकर लोग हल्दी का उबटन बनाकर ये रस्म निभाते हैं।
उबटन स्किन को प्राकृतिक चमक और निखार देने में मदद करता है। हालांकि, कई लोग इसे बनाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको उबटन बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं।
चाहिए होंगी ये चीजें-
- उबटन बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर (वैकल्पिक)
- 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध या दही
- 1 चम्मच शहद और
- गुलाब जल की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं दुल्हन के लिए उबटन?
- इसके लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर को डालकर आपस में अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे की इस मिश्रण में गांठ न रहें। इसके लिए आप तीनों चीजों को छान सकते हैं।
- अब, सूखे मिश्रण में धीरे-धीरे कच्चा दूध या दही मिलाएं। आपको दूध या दही को एक साथ नहीं डालना है। इसे थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते रहें और एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
- अब, अगर जरूरत हो, पेस्ट में गुलाब जल मिला लें।
- इसके बाद जरूरत के हिसाब से शहद मिलाकर सभी चीजों को चला लें। इतना करते ही आपका उबटन बनकर तैयार हो जाएगा।
कैसे पहुंचाता है फायदा?
बेसन
बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट स्किन की डेड स्किन को निकालने में मदद करते हैं, साथ ही बेसन स्किन टोन को लाइट करने में भी मदद करता है।
दही और दूध
दही और दूध में में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन पर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इससे डैड स्किन सेल्स का सफाया करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी स्किन साफ और निखरी हुई नजर आती है।
शहद
शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है, साथ ही इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो चेहरे पर पिंपल्स, पिगमेंटेशन, स्किन एलर्जी से राहत देने में असर दिखा सकते हैं।
हल्दी
इन सब से अलग हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।