Weight Loss: पेट की चर्बी के कारण अगर आपका फिगर खराब हो गया है तो चिंता न करें, आप कुछ कारगर उपायों से इस पेट पर जमा चर्बी को कम कर सकते हैं। अगर आप एक बार में ज्यादा खाना खा लेते हैं तो आपका पेट फूल जाएगा। इस आदत को बदलिए। हर 2 से 3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। हड़बड़ी में कभी भी भोजन न करें। अधिक खाने से बचें।

सुबह करें ये काम

हेल्थ लाइन पर प्रकाशित एक लेख के मुताबिक सुबह ब्रश करने के बाद गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी कम करने में कारगर है। इस प्रयोग से जमा हुई चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। रोजाना इसका अभ्यास करने से आप खुद को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। सुबह की सैर सेहत के लिए अच्छी होती है खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए। मॉर्निंग वॉक से धीरे-धीरे मोटापा कम होगा और इसके साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त होगी।

योगासन भी है फायदेमंद

योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव के मुताबिक पेट की चर्बी के लिए नौकासन भी सबसे अच्छा उपाय है। योग आपकी मानसिक और शारीरिक दोनों समस्याओं को दूर करता है। रोजाना नौकासन करने से आपके पेट की चर्बी अपने आप गायब हो जाएगी। आप फर्क महसूस कर सकते हैं। रात को देर से खाने की आदत से बचें, हमेशा सोने से 2 घंटे पहले खाने की आदत डालें। रात के खाने में हल्का और सुपाच्य भोजन चुनें। अगर आपके पास समय है तो रात के खाने के बाद टहलने की आदत डालें।

Weight Loss Tips: घर पर रहकर ही सिर्फ पानी से घटाए अपना वजन; देखें VIDEO

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं

WebMd के मुताबिक बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आजकल कई तरह के डाइट प्लान प्रचलन में हैं। इन्हीं में से एक है 80/20 Diet Plan, 80/20 डाइट प्लान का दावा है कि इस नियम का पालन करके वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां खुद को फिट रखने यानी मोटापे को कंट्रोल करने के लिए इस डाइट प्लान फॉलो करती हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो 80/20 डाइट प्लान फॉलो करें।

80/20 Diet Plan क्या है?

हेल्थ लाइन के मुताबिक 80/20 आहार योजना 80 प्रतिशत स्वस्थ भोजन खाने की अनुमति देती है। साथ ही 20 फीसदी मनपसंद चीजों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए। डेयरी उत्पाद, तैलीय और मीठे उत्पादों का सेवन 20 प्रतिशत तक कम कर देना चाहिए। इसलिए इस योजना को 80/20 Diet Plan कहा जाता है। अपने आहार में अधिक फल और सब्जियों का सेवन करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने आहार का 80 प्रतिशत फल, सब्जियां, सूखे बीज और मेवे खा सकता है। समुद्री भोजन भी शामिल किया जा सकता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

80/20 डाइट के फायदे | Benefits of 80/20 Diet

सर्टिफाइड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के अनुसार इस डाइट को फॉलो करना आसान है। इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है। 80/20 डाइट प्लान में सबकुछ खाने की आजादी है। कैलोरी और कार्ब्स को भी गिनने की जरूरत नहीं है। साथ ही आहार का पालन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह हृदय को स्वस्थ रखता है। इस डाइट प्लान में फाइबर और प्रोटीन (Fiber and Protein) पर फोकस करना होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से वजन बढ़ने को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।