वजन बढ़ना कई बार हमें सामान्य लगता है हम सोचते हैं कि अनियंत्रित खानपान और एक्सरसाइज नहीं करने से ऐसा हो रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई बार असामान्य तरीके से वजन बढ़ने के पीछे कई बीमारियां भी हो सकती हैं। वजन ज्यादा बढ़ने के कारण हाइपरटेंशन की शिकायत होती है और हाई बीपी, स्ट्रोक का खतरा भी होता है। इसके अलावा वजन बढ़ने के पीछे कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर और हृदय रोग संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपका वजन असामान्य तरीके से बढ़ रहा है तो इग्नोर ना करें बल्कि अलर्ट हो जाएं। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…
1. सुबह का नाश्ता है जरूरी: लोगों को लगता है कि खानपान में कटौती कर, खासकर सुबह का नाश्ता छोड़कर वजन कम किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करके आप अपने शरीर को बीमार और कमजोर बनाते हैं इसीलिए सुबह का नाश्ता अच्छे से करें।
2. समय पर भोजन करें: प्रतिदिन समय पर भोजन करना भी आवश्यक है। जो लोग अनियमित या ज्यादा अंतराल के बाद खाना खाते हैं तो वे लोग ज्यादा भोजन कर लेते हैं या फिर स्नेक्स जैसे कुछ खाने की इच्छा होने लगती है और यह सब वजन बढ़ने के प्रमुख कारण हैं।
3. भोजन हो फाइबर से भरपूर: हरी सब्जियां, फल ,दूध और फाइबर युक्त भोजन पाचन में भी मदद करता है और शरीर को स्वस्थ भी रखता है। वजन कम करने में यह मददगार माना जाता है।
क्या ना खाएं:
– चीनी और नमक के अलावा हमें प्रोसेस्ड फूड का भी सेवन नहीं करना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पेट के लिए हानिकारक होता है। जंक फूड और पैकेट बंद सामान खाने की जगह घर का बना खाना खाएं।
– एक्सरसाइज करें रोज: एक्सरसाइज करने के लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। बस सुबह- शाम थोड़ी देर वाकिंग या रनिंग करके भी आप अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं।
– पानी की सही मात्रा जरूरी : पानी आपकी कैलोरी बर्न करने और पाचन क्रिया को सही करने में भी मदद करता है। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के अनुसार एक महिला को 2.5 लीटर और पुरुष को 3.5 लीटर से ज्यादा पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। ऐसे में पानी की सही मात्रा लेते रहें।