Weight Loss Home Remedies: आज के समय में हर व्यक्ति अपना वजन संतुलित रखना चाहता है। नियंत्रित वजन रखने से शरीर फिट और स्वस्थ रहता है जबकि लगातार वजन बढ़ने से दिल की बीमारी समेत हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड शुगर का खतरा भी बढ़ता है। हेल्दी और ऐक्टिव लाइफ जीने के लिए लगभग हर कोई वेट लॉस करना चाहता है। अपना डाइट प्लान करके, एक्सरसाइज से या फिर सप्लीमेंट्स की मदद से, वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। पर इसके साथ ही सही खान-पान और घरेलू नुस्खे भी वजन घटाने में काम आते हैं। ऐसा ही एक फूड आइटम है भुना चना जिसे खाने से आपको वजन कम करने में मिलेगी मदद-
कैसे है भुना चना फायदेमंद: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए अपनी फूड क्रेविंग को लगातार रोकने की कोशिश करते हैं तो भुना चना आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। जब कुछ हल्का खाने का मन करता है और आप उसे नजरअंदाज करनी की असफल कोशिश करते हैं तो हो सकता है कि आपको चिड़चिड़ाहट होने लगे। ऐसे में आप स्नैक्स के तौर पर भुना चना खा सकते हैं। भुने हुए चने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
ये वजन कम करने के साथ ही शरीर को एनर्जी प्रदान करने में भी कारगर है। सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, चने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवेल को कंट्रोल करने में मददगार है। आप चाहें तो चने को घर में सुखाकर भुन लें और इसमें काला नमक और चाट मसाला मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं, साथ ही साथ, बाजार में भी भुना चना आसानी से उपलब्ध होता है। आप इसे गुड़ के साथ भी खा सकते हैं।
चने खाने के ये भी हैं लाभ: भुने हुए चने खाने से डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। ये ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को अब्जॉर्ब कर लेते हैं जिससे डायबिटीज रोग कंट्रोल हो जाता है। भुना चना को पावर फूड भी कहा जाता है। महिलाएं अगर नियमित रूप से इसे खाती हैं तो उन्हें कमर दर्द की परेशानी का अधिक सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, फाइबरयुक्त चना चबाने से कब्ज से भी राहत मिलती है और पाचन शक्ति भी बढ़ता है। इसके साथ ही रोजाना चना खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।