बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान रहता है क्योंकि इसके कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग वजन कम करनेके लिए अनेकों प्रयास करते हैं। एक्सरसाइज, डाइटिंग और भी तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है वजन कम करने के लिए रात में खाने वाली चीजें बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप रात के खाने में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करते हैं तो आसानी से वजन और मोटापा दोनों ही कम कर पाएंगें। आइए जानते हैं डिनर के बाद क्या खाना वजन कम करता है-

उबले अंडा: अंडे में प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है। अंडे को वजन कम करने के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। यह शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है, साथ ही शरीर में फैट को भी एकत्रित होने से रोकता है। इसके अलावा अंडा खाने से बेली फैट भी कम होता है। रात को डिनर के बाद अंडा खाने से पचाने में आसानी होती है।

ग्रीन-टी: ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। ग्रीन-टी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है जिससे वजन कम करने में बेहद आसानी होती है। यदि आप सोने से पहले ग्रीन-टी पीते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर के एक्सट्रा फैट को भी बर्न करता है।

चेरी: रात के डिनर के बाद चेरी खाने से खाना पचाना आसान हो जाता है। यह पेट की चर्बी को कम करता है, साथ ही बेहतर नींद भी प्रदान करता है। चेरी में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन पाया जाता है जिसके कारण अच्छी नींद आती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। बेली फैट कम करने के लिए चेरी का सेवन जरूर करें।

दही: दही में गुड बैक्टीरिया होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप रात को सोने से पहले और डिनर के बाद दही खाते हैं तो बेली फैट कम करने में मदद मिलती है, साथ ही शरीर के सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा दही खाने से मांसपेशियां भी टोन्ड होती हैं।