Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हर कोई परेशान हो जाता है। अधिक वजन मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं जैसे- वर्कआउट, डाइटिंग, रनिंग, योगा। लेकिन कई बार सही डाइट ना होने के कारण लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में दलिया शामिल कर सकते हैं। दलिया में मौजूद तत्व वजन कंट्रोल करता है और कमर के फैट को भी बर्न करने में मदद करता है।

दलिया कैसे वजन कम करता है: दलिया प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी में उच्च होता है, जो वजन कम करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक कटोरी दलिया आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे आपको अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।

कैलोरी कम होता है: दलिया एक कम कैलोरी वाला सुपरफूड है। किसी भी अन्य नाश्ते की तुलना में दलिया की एक सर्विंग में वास्तव में कम कैलोरी होती है। कैलोरी कम होने के कारण यह शरीर में फैट को बढ़ने नहीं देता है।

फाइबर अधिक होता है: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इस तरह हमारी भूख को भी कंट्रोल करता है। 100 ग्राम दलिया में 18 ग्राम फाइबर होता है। रोजाना नाश्ते में दलिया जरूर शामिल करें। यह आपकी भूख को लंच तक कंट्रोल रख सकता है।

प्रोटीन होता है: दलिया प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। प्रोटीन भी फाइबर की तरह होता है और इसे पचाने में भी अधिक समय लगता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को सक्रिय करता है। प्रोटीन घ्रेलिन को कंट्रोल करता है। घ्रेलिन भूख कंट्रोल करने वाला हार्मोन होता है।

पाचन बेहतर होता है: दलिया पाचन को भी बेहतर करता है। पाचन बेहतर होने से शरीर में फैट और कैलोरी इकट्ठा नहीं होता है। इस प्रकार यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही कमर को भी पतला करता है।

शरीर के सूजन को कम करता है: दलिया में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दलिया के साथ दूध का सेवन विभिन्न पुरानी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है।