बढ़ते वजन से हर कोई परेशान रहता है। अधिक वजन के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य समस्या का सामना भी करना पड़ता है जैसे- हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा इत्यादि। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और डाइटिंग भी करते हैं। वहीं कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें जिम जाना या डाइटिंग करना पसंद नहीं होता है। ऐसे में उनके लिए एक आसान सा विकल्प है। जो लोग जिम नहीं जाना चाहते या डाइटिंग नहीं करना चाहते हैं, वह घर के कुछ आसान से काम को कर के भी अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। अगर वह रोजाना 30 मिनट भी इन कामों को करेंगे तो भी वह फैट बर्न कर सकते हैं या फिर वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वह काम-
– खाना पकाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। आधा घंटा खाना पकाने से आप लगभग 92 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अगर आप इससे भी ज्यादा देर या फिर दिन में कई बार खाना बनाते हैं तो और अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
– 30 मिनट कपड़े धोने से 133 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। अगर आप हाथ से कपड़ा धोते हैं तो आप और अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
– यदि आप रोजाना अपने कुत्ते को टहलाने ले जाते हैं तो यह भी वजन कम करने में मदद कर सकता है। अपने कुत्ते के साथ आधा घंटा में वॉक करना आपको 149 कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है।
– अगर आप रोजाना 30 मिनट कार धोते हैं तो इससे आप लगभग 167 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
– बच्चों के साथ खेलना या उनके साथ अलग-अलग आउटडोर गेम्स खेलने से आपको 149 से 186 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मेहनत करते हैं। तो अगली बार जब आप बच्चों के साथ खेलना छोड़ दें, तो दोबारा सोचें क्योंकि यह आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
– फर्श को पोछना भी एक शानदार कैलोरी-बर्निंग उपाय है। इस गतिविधि को करने के लिए आप प्रति घंटे 240 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। अपनी एक्सरसाइज को प्रभावी और तीव्र बनाने के लिए, पहले फर्श के गंदे क्षेत्रों को साफ करें और फिर साफ जगह पर जाएँ।