Weight Loss tips: बढ़ती वजन से हर लगभग हर कोई परेशान रहता है क्योंकि इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है जैसे- मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग। लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइट प्लान फॉलो करना, योग, डाइटिंग जैसी चीजें करते हैं। लेकिन कई बार सही खान-पान ना होने के कारण लोग वजन कम करने में असफल हो जाते हैं। इन सभी चीजों को करने के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है तो आप अपनी डाइट में आड़ू शामिल कर सकते हैं। आड़ू आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करते हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है:
आड़ू मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है जिससे शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न होता है। इसके अलावा वजन कम करने के लिए आप आड़ू के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी कैलोरी को बर्न करता है।
पानी अधिक होते हैं:
आड़ू में 88 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है जो आपको लंबे समय तक हाईड्रेटेड रखता है। पानी आपके शरीर के टॉक्सिंस को नष्ट कर देता है जिससे फैट भी बर्न होता है। इसके अलावा यह आपके वजन को भी कंट्रोल में रखता है।
फाइबर होता है:
आड़ू में फाइबर उच्च मात्रा में होता है जिसके कारण यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इस वजह से अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग नहीं होती है जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है।
कैलोरी कम होता है:
वजन कम करने के लिए आड़ू बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। 100 ग्राम आड़ू में 39 कैलोरी होता है। आड़ू कैलोरी के इन्टेक को कम करता है जिससे शरीर में फैट एकत्रित होता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)