Weight loss diet, diet plan, exercise, workout, foods: बढ़ती वजन के कारण हर कोई परेशान रहता है। अधिक वजन हो जाना ना सिर्फ आपके शरीर को बेडॉल बना देता है बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। बढ़ती वजन के कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक्सपर्ट की मदद से अपने वजन को कुछ समय में ही कम कर सकते हैं। ये टिप्स स्वस्थ तरीके से आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट की बताई बातें आपके शरीर को भी कई लाभ पहुंचा सकते हैं।

एक्सपर्ट से जानिए वजन कैसे बढ़ता है?
कार्ब्स, प्रोटीन या अन्य मिनरल्स खाने के बाद यदि आप किसी प्रकार का कोई वर्कआउट नहीं करते हैं तो इससे आपके शरीर में फैट बढ़ता जाएगा और वजन भी अनियमित रूप से बढ़ जाएगा। एक्सपर्ट के अनुसार, आपका वजन आपके डाइट पर निर्भर करता है ना कि आपके वर्कआउट पर।

डेली रूटीन में किन-किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

– फ्रूट जूस नहीं पीना चाहिए। जूस पीने से फाइबर निकल जाता है। फाइबर निकल जाने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है जिससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है।

– कच्चा नारियल नहीं खाना चाहिए। कच्चे नारियल में ऑयल ज्यादा होता है जिसके कारण बॉडी का फैट बढ़ता है। इसलिए नारियल पानी पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

– चीनी बिल्कुल छोड़ दें। चीनी वाले किसी भी फूड्स को बिल्कुल भी खाना छोड़ दें क्योंकि यह वजन बढ़ाने का बहुत बड़ा कारण होता है।

एक्सपर्ट के अनुसार आपको अपने खाने को 5 छोटे मील्स में डिवाइड करना है-

सुबह में क्या करें:
– सुबह खाली पेट नींबू पानी या फिर ग्रीन-टी पिएं ताकि आपके शरीर के सारे टॉक्सिंस निकल जाएं और आपकी स्किन भी हेल्दी रहे।

– 250 ग्राम धनिया और 250 ग्राम पुदीना लें। अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद एक चम्मच इस पेस्ट को लें और पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप इसमें काला नमक मिलाकर पिएं। इससे आपका पाचन बेहतर रहता है। इसे हल्के गुनगुने पानी में पिएं।

– इसके बाद आप कोई भी एक्सरसाइज करें। मॉर्निंग एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है।

ब्रेकफास्ट: ब्रेकफास्ट में सैंडविच खाएं। सैंडविच के लिए आटे वाला ब्रेड या फिर मल्टीग्रेन ब्रेड लें। इसमें टमाटर, प्याज और खीरा डाल लें। सॉस या मेयोनिज बिल्कुल पर लगाएं। इसके अलावा आप फल भी खा सकते हैं।

मीड मॉर्निंग ब्रेकफास्ट: ग्रीन टी पिएं। इससे आपके शरीर का फैट बर्न होता है। इसके अलावा आप लो-कैलोरी मिल्क भी पी सकते हैं। इसके साथ आप बादाम खाएं।

लंच: दिन के खाने में आप रोटी, दाल और सब्जी खा सकते हैं। साथ ही आप सलाद भी खाएं क्योंकि इसमें पानी अधिक मात्रा में होते हैं।

शाम का नाश्ता: शाम के नाश्ते में आप ओट्स के बिस्किट खा सकते हैं। या फिर आप फाइबर वाले बिस्किट भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप चने भी खा सकते हैं। ध्यान रहे कि आप 8-12 गिलास पानी जरूर पिएं।

डिनर: डिनर में आप कम तेल और मसाले वाले चिकन खाएं। इसके अलावा आप सलाद भी खा सकते हैं या फिर कम घी में पकाएं हुए पनीर खा सकते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)