Lose Weight with Tomato: अधिक वजन हो जाने पर लोग अनेकों प्रयास करते हैं। अधिक वजन होना कई बीमारियों का कारण बनता है जैसे- हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक। वजन कम करने के लिए लोग अनेकों तरीके और तकनीकें अपनाते हैं जैसे- एक्सरसाइज, डाइटिंग, इंटरमिटेंट फास्टिंग, योगा। लेकिन क्या आपको पता है टमाटर खाने से भी आप वजन कम कर सकते हैं। टमाटर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है साथ ही शरीर के सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा टमाटर कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी बेहतर करने में मदद करता है।
फाइबर होता है:
टमाटर में फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग को कम करता है। एक कप टमाटर में 2 ग्राम फाइबर होता है जो पेट को भरा रखता है। इसके अलावा यह आपके पेट के गट बैक्टीरिया को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
कैलोरी कम होता है:
टमाटर में कैलोरी कम मात्रा में होता है जिसके कारण यह आपके वजन को बढ़ने से रोकता है। एक छोटे टमाटर में 16 कैलोरी होता है और दो बड़े टमाटर में 50 कैलोरी होता है। तो यदि आप कैलोरी सीमित मात्रा में लेते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है:
टमाटर में लाइकोपिन और प्रो-इंफ्लेमेट्री गुण के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार यह शरीर के वजन कम नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर के बायो-केमिकल्स के उत्पादन को कम करता है।
टमाटर के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
– बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करता है।
– सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद होता है।
– खाली पेट टमाटर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
– पेट में मौजूद कीड़ें को कम करता है।
– टमाटर का गुदा चेहरे पर रब करने से ग्लो आता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)