Weight loss tips, Fruits, Drinks, Diet, Diet Plan, Belly Fat, Fat Burn: फलों में विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो एक हेल्दी डाइट के रूप में जाने जाते हैं। फलों में आमतौर पर कैलोरी कम और फाइबर उच्च होते हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वास्तव में, फल खाने से शरीर का कम वजन और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और हृदय रोग का खतरा कम होता है। हेल्थलाइन वेबसाइट के रिसर्च के अनुसार फल वजन कम करने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन फलों के नाम-
सेब: सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होते हैं, जिसमें 223 ग्राम सेब में 116 कैलोरी और 5.4 ग्राम फाइबर होते हैं। वजन कम करने के लिए यह बेहद प्रभावी होता है। कम कैलोरी वाले फल जैसे सेब पेट को अधिक भरा रखते हैं। सेब भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
जामुन: जामुन में कैलोरी कम मात्रा में होते हैं। 152 ग्राम यानि 1 कप जामुन में 50 कैलोरी और 2 ग्राम डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल, सूजन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसे आप नाश्ते में योगर्ट के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
कीवी: कीवी में विटामिन-सी, ई और फायबर मौजूद होता है जो वजन कम करने में साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। फाइबर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है।
ख़रबूजा: खरबूजा में कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा खरबूजा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी भी मौजूद होता है जो शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है।
संतरा: सभी खट्टे फलों की तरह, संतरे में भी कैलोरी कम होती है जबकि विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। वे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। जबकि कई लोग नारंगी के स्लाइस के बजाय संतरे के रस का पीते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि फल खाने के बजाय फलों के रस पीने से ना केवल कम भूख लगती है बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है।
केला: केले में कैलोरी कम होती है और अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से यह वजन कम करने में प्रभावी साबित होते हैं। इसके अलावा केले में मैग्निशियम, पोटेशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करते हैं।
एवोकाडो: 100 ग्राम एवोकाडो में 160 कैलोरी होते हैं। इसके अलावा इसमें 25 प्रतिशत विटामिन-के और 20 प्रतिशत फोलेट भी मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा शरीर में एक्सट्रा फैट एकत्रित होने से भी रोकते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)