आज के समय में हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखन पसंद करता है। अच्छे व्यक्तित्व (personality) और उसके भाव की तरफ ही लोग आकर्षित होते हैं। लेकिन आजकल दुनियाभर में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। यह बढ़ा हुआ वजन ना सिर्फ आपकी बाहरी सुंदरता को प्रभावित करता है बल्कि कई बार यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन जाता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आवश्यक हो जाता है।

खराब खानपान अव्यवस्थित जीवनशैली के साथ जंक फूड का अधिक सेवन और आलस्य के कारण कोई फिजिकल एक्टिविटी ना करने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। मोटापे के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है।

बाबा रामदेव कहते हैं कि अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वास्तव में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ आदतों को बदलना होगा, इसके लिए उन्होंने कुछ आसान उपाय भी बताए हैं, आइए जानते हैं-

बाबा रामदेव के टिप्स: बाबा रामदेव मुताबिक नियमित तौर पर2-2 गोली मेदोहर वटी और 1-1 गोली त्रिफला गुग्गुल सुबह-शाम खाएं। शरीर में सूजन या वाटर रिटेंशन मतलब कि शरीर में पानी जमा हो गया है तो आप पुननर्वादि मंडूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना अश्वगंधा के 3-3 पत्ते सुबह दोपहर और शाम को हाथ में मसलकर और चबाकर खाएं। सुबह शाम 3-5 चम्मच गोमूत्र का अर्क खाली पेट गर्म पानी मिलाकर पीने से मोटापा छूमंतर हो सकता है।

इनका नियमित रूप से करें पालन: बाबा रामदेव कहते हैं कि वजन घटाने में गुनगुने पानी का अहम रोल है, इसलिए हो सके तो दिनभर सिर्फ गुनगुना पानी ही पियें। स्वामी रामदेव के अनुसार गुनगुना पानी पीने से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट हो जाते है और वजन कम करने में मदद करता है। इससे न केवल बॉडी हाइड्रेट होती है बल्कि पेट पर जमा अतिरिक्त वसा घट जाता है।

दही: बाबा रामदेव का कहना है कि दही में प्रोटीन की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, साथ ही इसमें कम कैलोरी होती हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। रात में एक कटोरी ताजा दही का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, जिससे आपको वजन को घटाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। इससे वजन कम करने के साथ आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है। साथ ही नींबू पानी और त्रिफला पानी पीने से भी फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त सुबह खाली पेट नींबू-पानी में थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी डालकर पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।