ग्रीन टी में भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करती है। ग्रीन-टी पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस बढ़ जाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को किसी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होता है। अगर आप वजन कम करने के सभी तरीके अपना चुके हैं तो ग्रीन टी का सेवन करना भी शुरु कर दें। इससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। तो आइए आपको जानते हैं कि ग्रीन टी वजन कम करने में कैसे मददगार है।
ग्रीन-टी में फैट कम करने वाले पोषक तत्व होते हैं:
ग्रीन टी में बायोएक्टिव गुण होता है जो कैफीन और ईजीसीजी होता है। यह मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करता है जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया उत्तेजित होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज के दौरान फैट बर्न करने में मददगार:
ग्रीन टी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। यह प्रभाव तब और बढ़ जाता है जब आप एक्सरसाइज करने से पहले ग्रीन-टी का सेवन करते हैं। ग्रीन-टी एक्सट्रैक्ट एक्सरसाइज के दौरान फैट बर्न करने में मदद करते हैं।
मेटाबॉलिक रेट को बूस्ट करता है:
सोते और बैठे रहते समय भी हमारे शरीर की कोशिकाओं को कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है। ग्रीन टी का सेवन करने से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ग्रीन-टी का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है जिससे व्यक्ति 3-4% अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है।
फैट सेल्स से फैट मोबिलाइज होता है:
फैट बर्न करने के लिए सबसे पहले फैट सेल्स को तोड़ना होता है ताकि वह ब्लडस्ट्रीम में जा सके। ग्रीन-टी में मौजूद सक्रिय तत्व इस प्रक्रिया को बूस्ट करते हैं। ग्रीन-टी में मौजूद तत्व शरीर में उन हार्मोन्स का लेवल बढ़ा देता है जो फैट सेल्स को ब्रेक करने में मदद करते हैं जिससे यह ब्लडस्ट्रीम में जाकर ऊर्जा की तरह मौजूद होता है। इससे वजन कम हो जाता है।