अधिकांश लोग अपना वजन कम करने के लिए खुद को भूखा रखते हैं या फिर किसी खास प्रकार की डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन यह तरीका उतना प्रभावशाली नहीं होता। कई बार सारी मेहनत करने के बावजूद लोग वजन या मोटापा कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है सुबह का नाश्ता। नाश्ते में कई ऐसे फूड्स या ड्रिंक्स हैं जिनको शामिल करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो नाश्ता स्किप करने के बारे में सोचते हैं, जो बिल्कुल गलत होता है। आइए जानते हैं रोजाना सुबह नाश्ते में किन फूड्स को शामिल करने से मोटापा कम होता है-

दही: दही में कैल्शियम और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो वजन को कम करने में लाभदायक होता है। अगर आप रोजाना नाश्ते में दही खाएंगे तो इससे तेजी से वजन कम होने की संभावना होती है। यह शरीर के फैट को भी कम करने में मदद करता है।

अंडा: नाश्ते में अंडा शामिल कर सकते हैं। यह भी वजन कम करने में प्रभावी होता है। अंडा में विटामिन बी और प्रोटीन होता है जो शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि यदि आप जल्द वजन कम करना चाहते हैं तो सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा खाएं।

दलिया: वजन कम करने के लिए दलिया एक सेहतमंद और असरदार आहार है। इसमें फाइबर मौजूद होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे अनहेल्दी खाने की इच्छा नहीं होती है। इसके अलावा दलिया खाने से बार-बार खाने की क्रेविंग भी नहीं होती है।

ग्रीन-टी: रोजाना नाश्ते में ग्रीन-टी जरूर पिएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के फैट को बर्न करता है और वजन कम करता है। इसके अलावा ग्रीन-टी में विटामिन्स भी होता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है।

लहसुन: रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से भी मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।