मोटापा का कारण खाने की आदत को माना जाता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा फैट, स्वीट, फ्राइड फूड, बेक्ड फूड्स खाते हैं, तो तेजी से मोटापा के शिकार होते हैं। खाने में बदलाव के साथ आपको कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना है। वजन दो कारणों से बढ़ता है, जो ये है- अस्वस्थ खान-पान और शारीरिक गतिशीलता में कमी। कुछ लोग वजन कम करते वक्त मेहनत तो पूरी करते हैं लेकिन कुछ आम सी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण मोटापा या वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए किन गलतियों को करने से बचें-
नाश्ता स्किप करना: नाश्ता न करने से मेटाबॉलिज्म (चयापचय प्रॉसेस) कमजोर हो जाता है। ऐसा करने से दिन में बार-बार भूख लगती है जिसके कारण ओवर ईटिंग भी हो जाता है। यह गलती आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। इसलिए रोजाना नाश्ता जरूर करें और कोशिश करें हेल्दी चीजें ही खाएं। सुबह 8 से 10 बजे के बीच नाश्ता करें।
अधिक एक्सरसाइज करना: अक्सर लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे उतनी जल्दी वजन कम होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अधिक एक्सरसाइज करने से भूख अधिक लगती है जिसके कारण इंसान ओवर ईटिंग करने लगता है। ऐसा करना वजन कम करने के बजाय बढ़ाता है।
फैट वाले फूड्स को ना लेना: अक्सर लोग वजन कम करने के लिए फैट वाले फूड्स को डाइट में शामिल नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होता है। फैट आपको अधिक खाने की लालसा को दबा देता है जिससे आपका मेटाबॉलिजम दुरुस्त रहता है। इसलिए फैट वाले कुछ फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
पर्याप्त पानी न पीना: वजन घटाने के लिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, ऐसे में हम जो भी खाते हैं वह ठीक तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और फैट में बदल जाता है।