वजन बढ़ना या मोटापा कई कारणों से होता है जैसे-हाइपोथायरायडिज्म, बिना समय खाना, अधिक फैट और कैलोरी वाला खाना, जंक फूड्स का सेवन, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होना आदि। कुछ लोग तेजी से वजन कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। ऐसा आपको करने बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। एक्सरसाइज, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर के भी वजन कम किया जा सकता है। इसके अलावा रात के डिनर में भी थोड़े बदलाव लाकर आप मोटापा कम कर सकते हैं। डिनर में यदि आप बादाम लेते हैं तो इससे आपको वजन घटाने में आसानी होगी। आइए जानते हैं डिनर में और क्या लेना मोटापा कम करने में मदद करता है-
बादाम कैसे फायदेमंद होता है: यदि आप रोजाना रात को डिनर में बादाम लेते हैं तो इससे आप आसानी से वजन कम कर पाएंगें। बादाम में मौजूद प्रोटीन आपके मसल्स को रिपेयर करता है। साथ ही शरीर में मौजूद एक्सट्रा को भी बर्न करने में मदद करता है। बादाम में कैलोरी भी कम मात्रा में होता है। इसलिए आप इसे बिना किसी डर के खा सकते हैं।
दही: दही में प्रोटीन और शुगर की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए रोजाना रात को इसका सेवन करना वजन कम करने में मदद कर सकता है। प्रोटीन का सेवन करने से पेट जल्दी भर जाता है और मांसपेशियां भी टोन्ड होने लगती हैं। इसके अलावा दही में मौजूद प्रोटीन शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है।
फलों का सलाद: मोटापा और वज़न घटाने के लिए आप रात के डिनर के साथ फलों का सलाद भी शामिल कर सकते हैं। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर के फैट को आसानी से बर्न करने में मदद करता है, साथ ही अच्छी नींद भी प्रदान करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा कई फल ऐसे भी होते हैं जिनमें कैलोरीज कम मात्रा में होते हैं।
हरी मिर्च: हरी मिर्च रात को फैट बर्न करने के लिए फायदेमंद होता है। हरी मिर्च मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देती है जो रात के दौरान फैट बर्न करने में मदद करती है। इसके अलावा हरी मिर्च शरीर को हाईड्रेटेड रखने में मदद करती है जिससे तेजी से कम करने में आसानी होती है।
रात को खीरा जरूर खाएं: वजन कम करने वाले लोगों को रात में खाना कम खाना चाहिए। लेकिन अगर आपको अधिक खाने की आदत है तो रात में खीरा जरूर खाना चाहिए। खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा खीरा खाना को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।