Vegetable Rice Bath: वीकेंड स्पेशल में आप वेजिटेबल राइस बाथ बना सकते हैं। ये लंच की एक फेमस रेसिपी है। वेजिटेबल राइस बाथ आप अपने दोस्तों को खिला सकते हैं या फिर पार्टी में परोस सकते हैं। इसका टेस्ट बहुत यूनिक होता है। इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है पर इसे हर कोई खाना पसंद करता है। तो आइए जानते हैं वेजिटेबल राइस बाथ बनाने का तरीका और इसे बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ सकते हैं।

मसाला के लिए सामग्री-Vegetable Rice Bath

-4 हरी मिर्च
-नारियल
-मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां
-धनिया की पत्तियां
-लहसुन की कलियां
-अदरक
-एक छोटा चम्मच जीरा
-घी
इस सबको बारीक काटकर पीसकर पेस्ट बना लें।

Vegetable Rice Bath बनाने का तरीका

-2 कप भीगे हुए चावल
-पानी
-नमक
-घी
-साबुत बिरयानी मसाले
-कटा हुआ प्याज
-1 कप गाजर कटी हुई
-1 कप आलू के टुकड़े

वेजिटेबल राइस बनाने का तरीका

-आपको करना ये है कि वेजिटेबल राइस को बनाने के लिए एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
-इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, जायफल और जीरा डालें।
-इसके बाद इसमें सब्जियां डालें और फिर भून लें।
-इसमें बाकी मसाले डालें और फिर चावल मिलाएं।
-सबको मिलाने के बाद इसे थोड़ी देर पकाएं।
-फिर बाकी पीसी हुई चीज मिलाएं और चावल पकाएं।

इसके बाद इस राइस को ढककर पकाएं और फिर खाएं। इस तरह वेजिटेबल राइस बनाकर आप आराम से बैठकर खा सकते हैं। इसका टेस्ट बढ़ जाता है और फिर इसे धनिया की पत्ती से सजाकर सर्व करें।

रायता के साथ खाएं

वेजिटेबल राइस आप रायता के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे दाल के साथ भी खा सकते हैं जो कि इसका स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आप इसे चटनी और मंचूरियन ग्रेवी के साथ भी खा सकते हैं। इस प्रकार से आप वेजिटेबल राइस बनाकर खा सकते हैं।