Home Remedies to Remove Upper Lips Hair : हर कोई अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना चाहता है। बेदाग, सुंदर और निखरा चेहरा हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन कई बार अपर लिप्स के अनचाहे बालों की वजह से हमारे चेहरे का लुक खराब दिखने लगता है। ऐसे में कई बार लोगों में मजाक भी बन जाता है तो कभी लोग चिड़ाने लगते हैं। बार-बार पार्लर जाकर अपर लिप्स करवाना भी संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि अपर लिप्स हटाने के लिए घरेलू उपायों का रुख किया जाए।
बेसन में हल्दी मिलाकर देखें असर – एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें एक से दो चम्मच दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथ से रगड़कर पेस्ट छुड़ाएं। अगर एक बार में सारे बाल न हटें तो पांच मिनट बाद फिर से पेस्ट लगाकर सूखने पर रगड़ें। साफ पानी से चेहरा धो कर एलोवेरा जेल लगाएं।
अंडे का इस्तेमाल है असरदार – अंडे का सफेद भाग लें। इसमें आधा चम्मच मक्के का आटा मिलाएं। फिर इसमें चीनी मिलाएं। अब दो से चार बूंद गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं। अगर बाल मोटे हैं तो पेस्ट की मोटी परत लगाएं। जब अपर लिप्स पर लगा पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथ से साफ करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
चीनी की चाशनी है कारगर – एक पैन में एक मिनट के लिए चीनी गर्म करें। फिर इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे तब तक हिलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे उंगली लगाकर चेक करें। अगर पेस्ट की गर्माहट बर्दाश्त हो रही है तो इसे अपने ऊपरी होंठ कर किसी स्टिक की मदद से लगाएं। 10 सेकेंड बाद हाथ से खींचकर पेस्ट को अपर लिप्स से हटाएं। इसे दो से तीन बार दोहराएं। फिर इस हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें।
आटे में मिलाएं हल्दी – पांच से सात चम्मच गेंहू का आटा लें। उसमें आधा कप पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें। ध्यान रखें कि पेस्ट इतना पतला नहीं होना चाहिए कि लगाने पर बह जाए। इसे अपने होंठों के ऊपरी भाग पर लगाएं। जब सूख जाए तो किसी सूती कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ते हुए आटे को हटा लें। फिर गुनगुने पानी में मुंह धो कर चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।

