Rakhi gifts under 200: इस बार राखी पर आप बहन को क्या दे रहे हैं? अगर आपने अभी तक कुछ नहीं सोचा है और पैसों को लेकर परेशान हैं तो आप इन टिप्स की मदद अपनी बहन के लिए सस्ते दामों पर गिफ्ट खरीद सकते हैं। आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है बस दिल्ली के इन जगहों पर जाएं और फिर ये गिफ्ट्स खरीद लें। तो आइए जानते हैं राखी खरीदने के लिए दिल्ली-नोएडा के किन जगहों पर आप जा सकते हैं।

यहां मिलेंगे 200 रुपये के गिफ्ट्स-Rakhi gift for sister under 200

सरोजनी नगर

आप राखी के लिए यहां से 200 रुपये तक के गिफ्ट्स खरीद सकते हैं। आपको करना ये है कि दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट जाना है और फिर आप यहां से इयररिंग्स खरीद सकते हैं। बहन के लिए बैग ले सकते हैं। कोई कुर्ती या फिर टॉप ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से बहन के लिए सुंदर-सुंदर चप्पल खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

चांदनी चौक से आप एक दुपट्टा खरीदकर भी अपनी बहन को दे सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से सूट भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से इयररिंग्स, शौ पीस, बैग और तरह तरह की सुंदर जूती भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां से आप चूड़ी बॉक्स और मेकअप बॉक्स भी खरीद सकते हैं।

अट्टा मार्केट

अट्टा मार्केट एक ऐसी जगह जहां से आप राखी पर बहन को देने के लिए तरह-तरह की चीजें खरीद सकते हैं। यहां आपको सब कुछ मिल जाएगा। आपको कुर्ती मिल जाएंगी, चूड़ियां मिल जाएंगी, इयररिंग्स मिल जाएंगे, टॉप्स मिल जाएंगे। आप यहां जाएं और इनमें से कुछ भी खरीदकर लौट आएं।

सेक्टर 27 की मार्केट

आप सेक्टर 27 की मार्केट भी जा सकते हैं जहां आपको हर चीज मिल जाएगी। आप यहां से तरह-तरह की चीजों को खरीद सकते हैं जो कि आपके बहन के इस्तेमाल में आए। तो आप दिल्ली के इन बाजारों में जा सकते हैं और फिर अपनी बहनों के लिए राखी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपको इन जगहों पर तमाम प्रकार की लाइटें और झालर भी मिल जाएंगे। इसके अलावा भी ऐसा बहुत कुछ मिल जाएगा आपको जिसे आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।