शरीर जब बीमार होता है तो इसका असर सभी अंगों पर पड़ता है। शरीर का बाहरी आवरण त्वचा, नाखून, बालों आदि होते हैं। इंफेक्शन और किसी गंभीर बीमारी के कारण भी नाखूनों की सेहत पर असर पड़ता है। नाखूनों का कटना, टूटना और रंग बदलना यह ईशारा करता है कि आपका शरीर किसी बीमारी से जूझ रहा है। आइए जानते हैं कि नाखूनों का रंग बदलना किन बीमारियों की और संकेत करता है।

1.पीला रंग-  नाखूनों का पीला या सफेद होना बताता है कि आपके शरीर में खून की कमी है। साथ ही लिवर की बीमारी, डायबिटीज, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और ओवरएक्टिव थाइरॉइड के कारण नाखूनों का रंग पीला और सफेद हो सकता है।

2.सफेद धारियां पड़ना-  नाखून पर एक से ज्यादा सफेद धारियां शरीर में शरीर में पोषक तत्वों की कमी और साथ ही कीडनी की बीमारी की तरफ भी संकेत करती है।

3. गहरा पीला पड़ना- नाखूनों का रंग गहरा पीला पड़ जाता है तो समझ जाएं कि या तो आपके नाखूनों में गहरा संक्रमण है। इससे आपके नाखून भी तेजी से टूटते हैं इसलिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

4. नाखूनों पर सफेद निशान पड़ना-  नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद निशान पड़ना शरीर में किसी गुप्त चोट या आंतरिक चोट की तरफ इशारा करता हैं। नाखूनों पर पड़ने वाले ये सफेद दाग कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद साफ हो जातें हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।