‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया बेन अपनी एक्टिंग के कारण बेहद फेमस हो चुकी हैं। 41 साल की दिशा वकानी यानी दया बेन का जन्म गुजरात में हुआ। आज के समय में आम जनता इन्हें दया भाभी के नाम से ही पुकारना पसंद करती है। दिशा वकानी अपने दया बेन के रोल से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। दिशा शुरू से ही एक्टिंग से जुड़ी हुई थीं। बता दें कि उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। भास्कर के मुताबिक, दया बेन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल करन पड़ा था। उन्होंने कई सीरियल्स में फ्री में भी काम किया। आइए जानते हैं दया बेन यानी दिशा वकानी से जुड़ी कुछ अन्य बातें-
दया बेन की शादी किससे हुई: भास्कर में छपी एक खबर के अनुसार, दिशा वकानी की शादी 24 नवंबर 2015 में हुई। उन्होंने मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर परीहा के साथ सात फेरे लिए। साल 2017 में उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। इनकी लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प थी। एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने बताया कि हम दोनों की मुलाकात किसी के जरिए नहीं हुई थी। एक कॉमन चीज थी जिसके जरिए हम मिले और फिर थोड़े समय तक दोनों मिलते रहें। इसके बाद शादी करने का फैसला लिया।
फिल्मों में भी किया है काम: भास्कर के मुताबिक, दिशा वकानी ने शुरुआती दौर में बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि दिशा वकानी ने शाहरुख खान की ‘देवदास’, आमिर खान की ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’, ‘सी कंपनी’ और ऋतिक रोशन की ‘जोधा अकबर’, लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
दिशा वकानी ब्यूटी सीक्रेट: टाइम्स नाउ के मुताबिक, दया बेन की ग्लोइंग स्किन का राज खूब सारा पानी पीना है। पानी स्किन के टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में मदद करता है। इसके अलावा वह बहुत अधिक जंक फूड्स का सेवन भी नहीं करती हैं। जंक फूड्स खाने से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या हो जाती है। इसके अलावा जब उनके बाल गीले होते हैं तो वह कंघी नहीं करती हैं क्योंकि इससे बाल टूटते हैं।

