टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदार अपनी अलग-अलग कॉमेडी की वजह से मशहूर हैं। इस शो के सभी किरदार लोगों का काफी मनोरंजन करते हैं। आपको बता दें, मुनमुन दत्ता टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता में बबीता जी का रोल निभाती हैं। इस शो ने मुनमुन दत्ता को घर-घर में पॉपुलर बनाया। मुनमुन सीरियल में जितनी स्टाइलिश नजर आती हैं, रियल लाइफ में उससे कहीं ज्यादा फैशनेबल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन के पैरेंट्स उन्हें सिंगर बनाना चाहते थे, लेकिन वह बन गईं एक्टर। आइए जानते हैं मुनमुन ने कैसे की एक्टिंग की शुरुआत और कितनी है उनकी पर एपिसोड की फीस-

2004 में हुई टीवी करियर की शुरुआत: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन ने मॉडलिंग करियर में बेशूमार सफलता पाई। उन्होंने सबसे पहले पुणे के एक फैशन शो में हिस्सा लिया था जिसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। मुंबई आने के बाद उन्होंने 2004 में अपने पहले टीवी सीरियल में अभिनय किया था। 2004 में ज़ी टीवी के सीरियल ‘हम सब बाराती’ में ‘मीठी’ का किरदार अभिनय किया था। फिर साल 2008 में मुनमुन कॉमिडी शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ से जुड़ी हैं।

तारक मेहता शो की फीस: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता शो’ के एक एपिसोड के लिए करीबन 35-50 हजार रुपये फीस चार्ज करती हैं। शो में ब​बीता जी और जेठालाल के बीच खट्टी मीठी नोंक झोंक को लोग काफी पसंद करते हैं।

इंस्टाग्राम पर लाखों में हैं फॉलोअर्स: बता दें कि मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 33 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मुनमुन आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं।

मुनमुन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन बाल शिक्षा की समर्थक हैं और वह अपने घर में काम करनेवाली की बेटी की शिक्षा में भी मदद कर रही हैं। इसके अलावा वह स्ट्रीट डॉग के लिए भी काम करती हैं क्योंकि वह एक पशु प्रेमी हैं। वो पूरी कोशिश करती हैं की वो सामाजिक मुद्दों को सुलझाने में शामिल हो सकें।

गाने और डांस के अलावा और भी कई चीजें हैं पसंद: रिपोर्ट्स के अुनसार, मुनमुन दत्ता को डांस करना पसंद है और वे एक अच्छी डांसर भी हैं। वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मुनमुन ने अपने माता-पिता से संगीत सीखा है और वो अच्छे सुर और ताल में गाना भी गाती हैं। उन्हें क्रिकेट देखना भी काफी पसंद है और रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।