National Youth Day 2020, Vivekananda Jayanti: पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से परिचय कराने वाले स्वामी विवेकानंद का आज जन्मदिन है। उन्होंने ही अमेरिका के शिकागो में आयोजित हुए विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म के महान विचारों को दृढ़ता से रखा था। अपने भाषण की शुरुआत ही हिंदी में करते हुए संबोधित किया था, ‘प्रिय भाइयों और बहनों’। उनकी सोच आज भी न सिर्फ हिंदुस्तानी युवाओं बल्कि दुनिया के कई देशों में प्रेरणास्रोत हैं। यही वजह है कि देश में 12 जनवरी को ही राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता (पहले कलकत्ता) में हुआ था। वह एक आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे। उनके व्याख्यान, लेखन, पत्र, कविता, विचारों ने न केवल भारत के युवाओं को बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित किया। वे कलकत्ता में रामकृष्ण मिशन और बेलूर मठ के संस्थापक हैं।

स्वामी विवेकानंद ने अपने साहसिक लेखन में हमें राष्ट्रवाद का सार सिखाया। उन्होंने लिखा: “हमारी पवित्र मातृभूमि धर्म और दर्शन की भूमि है-आध्यात्मिक दिग्गजों की जन्मभूमि-त्याग की भूमि, जहां और जहां अकेले, सबसे प्राचीन से लेकर सबसे आधुनिक समय तक, वहां जीवन का सर्वोच्च आदर्श खुला है।” आइए उनके जन्मदिन पर उनके कुछ बेहतरीन कोट्स पर नजर डालते हैं और उन्हें अपनों के बीच शेयर करते हैं।

1. “विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।”
स्वामी विवेकानंद जयंती

2. ” In a conflict between the heart and the brain, follow your heart.”
Swami Vivekanand Jayanti

3. “मनुष्य जितना अपने अंदर से करुणा, दयालुता और प्रेम से भरा होगा, वह संसार को भी उसी तरह पाएगा।”
स्वामी विवेकानंद जयंती

4.  “लोग मुझ पर हंस्ते हैं
क्योकि में अलग हूँ
में लोगों पर हंस्‍ता हूँ
क्योंकि वो सब एक जैसे हैं।”
स्वामी विवेकानंद जयंती

5. “शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।”
स्वामी विवेकानंद जयंती

6. “जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
स्वामी विवेकानंद जयंती

7.  “जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल, और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।”
स्वामी विवेकानंद जयंती